रिया चक्रवर्ती को मिलेगी बेल? जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

Mumbai: Bollywood actress Rhea Chakraborty leaves from DRDO Guest House, at Santacruz East in Mumbai, Friday, Aug 28, 2020. (PTI Photo)(PTI28-08-2020_000215B)
Rhea chakraborty news, sushant case update : सुशांत सिंह राजपूत केस के मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स विभाग ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है.
Sushant case : सुशांत सिंह राजपूत केस के मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स विभाग ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है. इससे पहले, मुंबई की निचली अदालत ने रिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले एनसीबी ने एख हलफनामा दायर किया है, जिसमें जमानत का विरोध किया गया है. एनसीबी ने अपने हलफनामे में कहा है कि रिया ड्रग्स मामले में एक्टिव मेंबर थी, इसलिए जमानत न दी जाए.
बारिश के कारण टली थी सुनवाई– बता दें कि इससे पहले रिया की याचिका पर 23 सितंबर को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन रह सुनवाई मुंबई में भारी बारिश के कारण टल गई. वहीं रिया के साथ ही आज उनके भाई शौविक की भी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.
सुशांत के परिवार से पूछताछ कर सकती है सीबीआई– इधर, सीबीआई की टीम सुशांत केस की गुत्थी सुलझाने में लगी है. बताया जा रहा है कि रिया द्वारा जो एफआईआर दर्ज की गई थी, उसके बाद सीबीआई की टीम सुशांत के परिवार वालों से कभी भी पूछताछ कर सकती है. इससे पहले सीबीआई की टीम सुशांत की बहन से पूछताछ कर चुकी है.
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्श की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती से कई बार पूछताछ की और 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि यदि रिया चक्रवर्ती मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें करीब दस साल तक की सजा हो सकती है. यदि आपको याद हो तो सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी. हालांकि बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




