ePaper

Surya Grahan 2022: सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण आज, बिड़ला मंदिर के पुजारी ने दी अहम जानकारी

Updated at : 25 Oct 2022 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2022: सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण आज, बिड़ला मंदिर के पुजारी ने दी अहम जानकारी

यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है. अंतिम सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में देखा जा सकता है. वहीं, भारत के कई राज्यों में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है.

विज्ञापन

दीपावली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को देशभर में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से देखा जा सकता है. ग्रहण लगने का समय शाम 4 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट के बीच है. दिल्ली के बिड़ला मंदिर के पुजारी ने सूर्य ग्रहण को इस सदी का सबसे बड़ा ग्रहण बताया है. इस दौरान खाना, सोना और यात्रा करने से बचने की भी मनाही है.


सदी का सबसे बड़ा ग्रहण आज

दिल्ली स्थित बिड़ला मंदिर के पुजारी ने इस संबंध में कहा कि, आज लगने वाला सूर्य ग्रहण इस सदी का सबसे बड़ा ग्रहण है. उन्होंने कहा, अभी सूतक चल रहा है. इसमें बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को छोड़कर सभी को यात्रा, खाना, सोना आदि अन्य गतिविधियों से बचा जाना चहिए. उन्होंने कहा, इस दौरान लोगों को अपने घरों में शांतिपूर्ण तरीके से रहना चाहिए.

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज

यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है. अंतिम सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में देखा जा सकता है. वहीं, भारत के कई राज्यों में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है. इनमें, दिल्ली, बेंग्लुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, समेत कई जगहों पर देखा जाएगा.

Also Read: Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रहें सावधान! दिवाली की रात में लगेगा सूतक काल
भारत के इन शहरों में सूर्य ग्रहण का समय

  • नई दिल्ली में शाम 4:28 से 5:42 तक देखा जा सकता है.

  • मुंबई में शाम 4:49 से 6:09 तक देखा जा सकता है.

  • हैदराबाद में शाम 4:58 से 5:48 तक देखा जा सकता है.

  • बेंगलुरु में शाम 5:12 से 5:56 तक देखा जा सकता है.

  • चेन्नई में शाम 5:13 से 5:45 तक देखा जा सकता है.

  • कोलकाता में शाम 4:51 से 5:04 तक देखा जा सकता है.

  • भोपाल में शाम 4:42 से 5:47 तक देखा जा सकता है.

  • चंडीगढ़ में शाम4:23 से 5:41 तक देखा जा सकता है.

  • सूर्य ग्रहण रांची में 26 मिनट दिखेगा देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola