ePaper

SC ने 15 अक्तूबर तक Facebook के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया

Updated at : 23 Sep 2020 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
SC ने 15 अक्तूबर तक Facebook के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया

Supreme court directs no coercive action be taken against Facebook india head Ajit Mohan till October 15 : सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली दंगा मामले में सुनवाई करते हुए फेसबुक को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट अजीत मोहन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 15 अक्तूबर तक कंपनी के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की जा सकती है. न्यायालय ने दिल्ली विधानसभा और केंद्र को नोटिस भी जारी किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली दंगा मामले में सुनवाई करते हुए फेसबुक को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट अजीत मोहन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 15 अक्तूबर तक कंपनी के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की जा सकती है. न्यायालय ने दिल्ली विधानसभा और केंद्र को नोटिस भी जारी किया है.

गौरतलब है कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक के इंडिया हेड अजीत मोहन ने दिल्ली विधानसभा द्वारा उनको भेजे गये एक नोटिस के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. अजीत मोहन की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के शांति और सद्भाव पैनल ने अजीत मोहन को नोटिस जारी किया था, लेकिन जब पैनल के सामने फेसबुक की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ तो उसे अंतिम नोटिस जारी किया गया और 23 सितंबर को पैनल के सामने उपस्थित होने को गया.

Also Read: राज्यसभा के सत्र को सभापति वेंकैया नायडू ने ऐतिहासिक बताया, कहा- 104.47 प्रतिशत कामकाज हुआ

दिल्ली दंगा मामले में यह पैनल फेसबुक पर लगे आरोपों की जांच कर रही है. यह नोटिस आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढा की अध्यक्षता में गठित पैनल ने जारी की है. फेसबुक पर यह आरोप है कि उसने दिल्ली दंगा के दौरान नफरत फैलाने वाली सामग्री का प्रसार जानबूझकर नहीं रोका.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola