ePaper

BJP को बड़ा झटका, पंजाब पंचायत चुनाव से पहले सुनील जाखड़ ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

Updated at : 27 Sep 2024 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
Sunil Jakhar

Sunil Jakhar

BJP News: सूत्रों के अनुसार रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से भी सुनील जाखड़ पार्टी से असंतुष्ट थे.

विज्ञापन

BJP: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सुनील जाखड़ ने पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. पिछले कुछ समय से वह पार्टी से दूरी बनाए हुए थे और बताया जा रहा है कि वह पार्टी के प्रति नाराज थे. इस नाराजगी के कारण उन्होंने गुरुवार को पंचायत चुनावों की तैयारियों की बैठक में भी भाग नहीं लिया. जब एक बीजेपी नेता ने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया और आगे भी किसी बैठक में शामिल न होने की बात कही.

इसे भी पढ़ें: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, GST से मिलने वाली है बड़ी छूट

सूत्रों के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से भी सुनील जाखड़ पार्टी से असंतुष्ट थे. उन्हें यह महसूस हुआ कि वह काफी सीनियर हैं, फिर भी उनकी उपेक्षा करते हुए बिट्टू को मंत्री बनाया गया. सुनील जाखड़ ने गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर इस्तीफा देने की पेशकश की है.

इसे भी पढ़ें: Gold Rate Today: आज सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या चल रही है कीमत

उनकी नाराजगी के दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. पहला, पंजाब बीजेपी में बाहरी बनाम पुराने सदस्य का मुद्दा बेहद गंभीर हो गया है, और दूसरा, पार्टी ने राज्यसभा में भेजने के लिए भी उन्हें महत्व नहीं दिया. जानकारी के अनुसार, सुनील जाखड़ के इस्तीफे के प्रस्ताव वाले पत्र के बाद ही गृहमंत्री ने उन्हें बुलाया था, और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें मिलने के लिए आमंत्रित किया था.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: पत्नी के बिकनी पहनने की ख्वाहिश पर पति ने खरीदा 418 करोड़ का आइलैंड, देखें वीडियो

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola