ePaper

श्री श्री रविशंकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - भारत को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत

Updated at : 12 May 2022 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - भारत को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत को एक मजबूत और एक रचनात्मक विपक्ष की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत में मौजूदा विपक्ष बेहद कमजोर है.

विज्ञापन

वाशिंगटन/नई दिल्ली : भारत के आध्यात्मक गुरु श्री श्री रविशंकर इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने यात्रा के दौरान अमेरिका के बोस्टन में दिए एक साक्षात्कार के दौरान बिना नाम लिये कांग्रेस पर निशाना साधा है. इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए भारत में एक सशक्त और रचनात्मक विपक्ष की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत में मौजूदा विपक्ष बेहद कमजोर है और विपक्ष में नेतृत्वहीनता की वजह से लोकतंत्र लोकतंत्र जैसा नहीं लगता है.

भारत के विपक्ष में नेतृत्व की कमी

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत को एक मजबूत और एक रचनात्मक विपक्ष की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत में मौजूदा विपक्ष बेहद कमजोर है. उन्होंने बिना नाम लिये परोक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में नेतृत्व की कमी के कारण लोकतंत्र, लोकतंत्र जैसा नहीं लगता है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है, लेकिन भारत में इसकी कमी है.

भारत महान लोकतांत्रिक देश

श्रीश्री रविशंकर ने आगे कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पश्चिम बंगाल ने एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव से दिखाया है कि कोई भी पार्टी भारत के संविधान से छेड़छाड़ नहीं कर सकती और न्यायिक तंत्र काफी मजबूत है. उन्होंने कहा कि बहरहाल, केंद्र में मजबूत विपक्ष नहीं होने के कारण एक मजबूत नेता की छवि से देश निरंकुश दिख सकता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. हम एक महान लोकतांत्रिक देश हैं.

Also Read: फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और तनाव मुक्ति के लिए 10 दिवसीय आरोग्य ध्यान यात्रा शुरू, श्वास विधि सिखा रहे हैं श्री श्री रविशंकर

अमेरिका में शांति का संदेश दे रहे हैं श्री श्री रविशंकर

बताते चलें कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर फिलहाल दो महीने की अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान वह कई शहरों की यात्रा कर शांति का संदेश दे रहे हैं और वैश्विक महामारी कोरोना के बाद की दुनिया में इसके बढ़ते महत्व से लोगों को अवगत करा रहे हैं. भारत को एक जीवंत लोकतंत्र और उसके चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष करार देते हुए रविशंकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत विपक्षी दल की जरूरत है, जिसकी वर्तमान में कमी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola