ePaper

सोनाली फोगाट मामला : 'दोषियों को नहीं बख्‍शा जाएगा', बोले गोवा सीएम प्रमोद सावंत

Updated at : 27 Aug 2022 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
सोनाली फोगाट मामला : 'दोषियों को नहीं बख्‍शा जाएगा', बोले गोवा सीएम प्रमोद सावंत

हरियाणा भाजपा नेता और कंटेंट क्रिएटर सोनाली फोगाट मर्डर केस को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दोनों आरोपियों ने अपने बयान में संदिग्ध से मादक पदार्थ खरीदने की बात ‘स्वीकार' की थी, जिसके बाद संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को अंजुना से हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस जांच कर रही है. मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले एक संदिग्ध तस्कर को शनिवार को हिरासत में ले लिया. इधर गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि पहले दिन से जांच में पूरा समर्थन किया जा रहा है और जो कोई भी इसमें शामिल होगा उसे गोवा पुलिस जरूर सजा देगी. अभी आरोपी पुलिस हिरासत में है, जांच पूरी तरह से की जा रही है.


मादक पदार्थ खरीदने की बात ‘स्वीकार’ की

हरियाणा भाजपा नेता और कंटेंट क्रिएटर सोनाली फोगाट मर्डर केस को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दोनों आरोपियों ने अपने बयान में संदिग्ध से मादक पदार्थ खरीदने की बात ‘स्वीकार’ की थी, जिसके बाद संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को अंजुना से हिरासत में ले लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक अन्य व्यक्ति की पहचान कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स के रूप में हुई है, जहां फोगाट (42) रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी मौत से पहले 22 अगस्त की देर रात पार्टी कर रही थीं.

Also Read: सोनाली फोगाट की मौत से पहले का CCTV फुटेज वायरल, गोवा पुलिस का खुलासा- आरोपियों ने दिया था ड्रग्स और…
ये दो लोग गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने हरियाणा की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा आये सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था. फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सागवान और सिंह ने कथित तौर पर पानी में ‘नशीला पदार्थ’ मिलाया था और 22 और 23 अगस्त की रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान उन्होंने फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया. पुलिस ने कहा कि दोनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि फोगाट की कथित हत्या के लिए ‘आर्थिक हित’ जिम्मेदार हो सकता है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola