पीएम मोदी पर राहुल गांधी के तंज का स्मृति ईरानी ने दिया जवाब, सुप्रिया श्रीनेत ने भी लगा दिये कई बड़े आरोप
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Jul 2023 4:19 PM
Congress vs BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम मोदी पर कटाक्ष के बाद बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है. राहुल गांधी के ट्वीट पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला किया. इसके बाद राहुल के बचाव में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्मृति ईरानी पर कई आरोप लगा दिए.
Congress vs BJP: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smiriti Irani) ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) को लेकर राहुल गांधी के कटाक्ष पर उन्होंने जवाब दिया है. अपने पलटवार ने स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा है कि एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है, एक निराश वंशवादी जो मेक इन इंडिया की महत्वाकांक्षा को बदनाम करता है, जब हमारे प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सम्मान मिलता है तो वह भारत का मजाक उड़ाता है. लोगों द्वारा खारिज कर दिया गया, वह इस बात से नाराज है कि रक्षा अनुबंध अब उनके दरवाजे पर नहीं आते हैं वंशवाद. गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यूरोप के संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा में पीएम मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा. इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर पलटवार किया है.
A man who seeks international intervention in India’s internal matters, a frustrated dynast who sullies the ‘Make in India’ ambition mocks India when our PM receives a National honour. Rejected by people, he seethes as defence contracts no longer land at the doorstep of dynasty. https://t.co/OcpTPd7gdy
— Smriti Z Irani (@smritiirani) July 15, 2023
राफेल ने पीएम मोदी को दिलाया बैस्टिल डे परेड का टिकट- राहुल गांधी
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूरोपीय संघ की संसद में भारत के आंतरिक मामले मणिपुर पर चर्चा हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर जल रहा है. यूरोपीय संघ की संसद ने भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला. इस बीच, राफेल के जरिये बैस्टिल दिवस परेड का टिकट मिल गया.
Manipur burns. EU Parliament discusses India’s internal matter.
PM hasn’t said a word on either!
Meanwhile, Rafale gets him a ticket to the Bastille Day Parade.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 15, 2023
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी साधा निशाना
इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मणिपुर हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है. जयराम रमेश ने मणिपुर के हालात को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि लोगों के बुनियादी मुद्दों का समाधान करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. बता दें, भारत ने मणिपुर की स्थिति पर यूरोपीय संघ की संसद में पारित किए गए एक प्रस्ताव को गुरुवार को औपनिवेशिक मानसिकता से प्रेरित करार देते हुए खारिज कर दिया था. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है.
अपना इलाज कराएं स्मृति ईरानी- सुप्रिया श्रीनेत
राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी के पलटवार से एक बार फिर कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक महिला जो अन्य महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं बोलती, जो हमारे एथलीटों के यौन शोषण पर चुप रहती हैं, जो कमर तोड़ने वाली ऊंची कीमतों पर स्पष्ट रूप से चुप है, एक निराश आत्मा जिसकी एकमात्र प्रासंगिकता राहुल गांधी के खिलाफ जहर उगलना है. श्रीनेत ने यह भी कहा कि वो अपनी ही पार्टी में दरकिनार कर दी गई हैं. वो सिर्फ सुर्खियों में बने रहना चाहती हैं. मैं आपको एक डॉक्टर को दिखाने का भी सुझाव देती हूं, नफरत का ये स्तर खुद को नुकसान पहुंचाने वाला है. खूब सारी मोहब्बत.
A woman who doesn’t speak a word on atrocities against other women, who keeps mum on sexual exploitation of our athletes, who is conspicuously silent on back breaking high prices, a frustrated soul whose only relevance is to spew venom against Rahul Gandhi.
Sidelined in her own… https://t.co/ktYZX5vVIg
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) July 15, 2023
पीएम का फ्रांस दौरा
गौरतलब है कि पीएम मोदी का शुक्रवार को फ्रांस में जोरदार स्वागत किया गया. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय पीएम को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था. दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए बातचीत की. पीएम मोदी ने फ्रांस में कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ना है. पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. हम पिछले 25 सालों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 सालों के लिए एक रोडमैप बना रहे हैं. इसके लिए साहसिक और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं. यह भारत के लोगों ने खुद को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इस यात्रा में, हम फ्रांस को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










