क्या BJP के समर्थन से महाराष्ट्र की CM बनेंगी सुप्रिया सुले? NDA में शामिल होने के लिए बीजेपी से NCP(S) की बातचीत जारी

Updated:
विज्ञापन

शरद पवार बेटी सुप्रिया सुले के साथ (File Photo PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को पास कराने के लिए बीजेपी एक बार फिर जरूरी समर्थन जुटाने में लगी है. पार्टी की कोशिश है कि संसद में इन दोनों प्रस्तावित बिलों को पास कराने के लिए जरूरी सांसदों का समर्थन हासिल किया जाए. इन बिल पर शरद पवार के रुख की चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार बीजेपी के साथ नए राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद मांगा है. इसके बदले शरद पवार परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने को तैयार हो सकते हैं. हालांकि, यह दावा सूत्रों के हवाले से किया गया है.

विज्ञापन

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने अपने सूत्रों के  हवाले से खबर प्रकाशित की है. सूत्रों का दावा है कि इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शरद पवार के बीच सीधे बातचीत चल रही है. बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच पर्दे के पीछे से गठबंधन को लेकर बातचीत हो रही है.

शरद पवार को बीजेपी ने दिया था कैबिनेट मंत्री का ऑफर

बातचीत से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, बीजेपी ने शुरुआत में सुप्रिया सुले को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री का अहम पद देने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन बताया जा रहा है कि शरद पवार इससे सहमत नहीं हुए. उन्होंने अपनी बेटी सुप्रिया सुले के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद मांगा है.

बताया जा रहा है कि इसके बदले शरद पवार छोटे दलों को इन बिलों के समर्थन में एकजुट करने की कोशिश करेंगे. साथ ही, वह कांग्रेस के कुछ ऐसे सांसदों के संपर्क में भी हैं, जो अपने नेतृत्व से नाराज हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये सांसद मतदान के दौरान सदन से गैरहाजिर रह सकते हैं.

NCP के दोनों गुटों को फिर एक करने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और शरद पवार के बीच चल रही बातचीत का मकसद एनसीपी के दोनों गुटों को फिर से एक करना भी है. बातचीत में शामिल एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि बीजेपी ने पहले पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को दोनों गुटों के विलय के लिए मनाने की कोशिश की थी. हालांकि, वह इसके लिए तैयार नहीं थीं.

शरद पवार गुट को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी हिस्सेदारी देने की तैयारी

एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, बीजेपी अब शरद पवार गुट को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है. इसमें वित्त मंत्रालय का पद भी शामिल हो सकता है. अगर मुख्यमंत्री का पद भी शरद पवार गुट को मिलता है, तो सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ को अपना राजनीतिक रुख बदलना पड़ सकता है. उन्हें शरद पवार का नेतृत्व स्वीकार करना होगा या सरकार से अलग होना पड़ सकता है.

शरद पवार को दोनों NCP गुटों की कमान सौंपने के पक्ष में कई नेता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि शरद पवार दोनों गुटों की जिम्मेदारी संभालें और महाराष्ट्र सरकार में पार्टी को बड़ी भूमिका मिले. विधायकों को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सता रही है. वहीं, एनसीपी (SP) के नेतृत्व ने जिला स्तर के नेताओं से बीजेपी और उसके बड़े नेताओं पर सीधे हमला करने से बचने को कहा है. हालांकि, उन्हें जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहने की सलाह दी गई है.

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी में बीजेपी

बीजेपी की कोशिश है कि लोकसभा और राज्यसभा, दोनों में दो-तिहाई बहुमत हासिल हो. इससे पहले भी सरकार इन बिलों को संसद से पास कराने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola