यूपी में आज से खुलेंगे School, झारखंड में सिनेमा हॉल समेत खुलेंगे बार और रेस्तरां, जानिये अन्य शहरों में आज से क्या-क्या हो रहा है Unlock

Updated:
विज्ञापन
यूपी में आज से खुलेंगे School, झारखंड में सिनेमा हॉल समेत खुलेंगे बार और रेस्तरां, जानिये अन्य शहरों में आज से क्या-क्या हो रहा है Unlock

कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने के बाद एक बार फिर से जिंदगी पटरी पर लौट रही है. इसी कड़ी में, कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढिलाई देनी शुरू कर दी है. और धीरे-धीरे प्रतिबंध में कमी होती जा रही है. झारखंड, यूपी, राजस्थान समेत कई और राज्यों ने कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन में राहत दी है. राज्यों में जारी अनलॉक की प्रक्रिया के तहत आज झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बैंगलुरू में क्या क्या खुलेगा और किन किन चीजों में छूट मिलेगी.

विज्ञापन
  • कई शहरों में लॉकडाउन में और ढील

  • सिनेमा थियेटर समेत होटल रेस्तरां खुले

  • यूपी में आज से खुल रहे हैं स्कूल

कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने के बाद एक बार फिर से जिंदगी पटरी पर लौट रही है. इसी कड़ी में, कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढिलाई देनी शुरू कर दी है. और धीरे-धीरे प्रतिबंध में कमी होती जा रही है. झारखंड, यूपी, राजस्थान समेत कई और राज्यों ने कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन में राहत दी है. राज्यों में जारी अनलॉक की प्रक्रिया के तहत आज झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बैंगलुरू में कई चीजें अनलॉक हो रही हैं.

झारखंडः झारखंड के सभी जिलों में आज से सभी दुकानें 8 बजे रात तक खुल सकेंगी. इसके अलावा सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50 फीसद मानव संसाधन के साथ खुलेंगे. शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी. आवश्यक सामानों के दुकान खुले रहेंगे. इके अलावा सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे. समस्त शैक्षणिक संस्थानों को अभी बंद रखा जाएगा.

उत्तर प्रदेशः यूपी में आज से क्लास 1 से लेकर क्लास 8 तक के स्कूल खेल जाएंगे. हालांकि अभी विद्यार्थियों को आने की अनुमति नहीं होगी. सिर्फ प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारी को स्कूल आने की इजाजत होगी. छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई फिलहाल जारी रहेगी.

राजस्थानः राजस्थान में आज से शादी सभागार और बारात घर खोलने की अनुमति मिल गई है. मैरिज हॉल, गार्डेन, होटल समेत कई और समारोह स्थल आज से खुल जाएंगे, लेकिन शादी समारोह में अधिकतम 40 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं होगी. वहीं, समारोह, पार्टी, डीजे डांस और रिशेप्शन की इजाजत नहीं मिली है.

कर्नाटक: वहीं, कर्नाटक में भी आज से कई चीजों पर जारी प्रतिबंध को हटा लिया गया है. बेंगलुरु में आज से मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो रही है. आज से शहर में मेट्रो रेल सेवा सोमवार से शुक्रवार तक जारी रहेगी. लोग सुबह सात बजे से शाम छह बजे मेट्रो में यात्री कर सकते हैं.

Also Read: सिद्धू बनेंने पंजाब के डिप्टी सीएम!, कैप्टन के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी, जानिए कांग्रेस नेताओं की क्या है राय

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola