School Closed : ठंड के कारण बढ़ी छुट्टियां, इस राज्य में 19 के बाद खुलेंगे स्कूल

स्कूल बंद की सांकेतिक तस्वीर
School Closed : कुछ राज्यों में ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. दक्षिण भारत के राज्यों में त्योहार के कारण छुट्टियां हैं.
School Closed : दक्षिण भारत के राज्यों में इन दिनों छुट्टियों का मौसम चल रहा है. पोंगल के अलावा, 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस और 16 जनवरी को उझावर थिरुनल भी मनाया गया. मांग के आधार पर 17 जनवरी को भी अवकाश घोषित कर दिया गया. पोंगल तमिलनाडु का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो फसल पर आधारित है. इसे नए साल के स्वागत के रूप में भी लोग मनाते हैं.
Public Holidays: तमिलनाडु में 10 दिन की छुट्टी
तमिलनाडु सरकार ने पोंगल के त्योहार पर छात्रों और कर्मचारियों के लिए 10 दिन के लंबे छुट्टी की घोषणा की है. अवकाश 11 जनवरी से शुरू है जो 19 जनवरी तक चलेगा. 13 जनवरी को भोगी का त्योहार मनाया गया, जिसके लिए भी अवकाश घोषित किया गया. इस लंबी छुट्टी देने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार एंजॉय कर सकें.
इन राज्यों में भी छुट्टी
- दिल्ली सरकार ने फैसला किया था कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे. इसके बाद दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने बुधवार को सभी स्कूलों को क्लास 9 और 11 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड क्लास आयोजित करने का निर्देश दिया है.
- जम्मू-कश्मीर में सबसे लंबी छुट्टियां दी गईं हैं. यहां ठंड बहुत होती है, इसलिए स्कूल 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे.
- राजस्थान में ठंड और बारिश के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. कोटा में क्लास 5 तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे. डीग में क्लास 8 तक के छात्रों की छुट्टी 18 जनवरी तक घोषित की गई है.
- यूपी के कई जिलों में शीतलहर के कारण स्कूल बंद रखे गए हैं. बरेली में क्लास 8 तक के सभी स्कूल 17 जनवरी को बंद रहेंगे. लखनऊ में 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे. 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन या सुबह 10 से 3 बजे तक चलाने का निर्देश प्रशासन ने दिया है. गाजियाबाद में नर्सरी से 8वीं तक की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं.
- बिहार में ठंड का प्रकोप नजर आ रहा है. राजधानी पटना में ठंड को देखते हुए डीएम ने एक बार फिर से क्लास वन से आठवीं तक के स्कूल को बंद करने का फैसला लिया है. प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




