ePaper

वैलेंटाइन डे को ना कहे, पुलवामा शहीदों की याद में निकालें कैंडल मार्च : भारतीय किसान यूनियन

Updated at : 14 Feb 2021 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे को ना कहे, पुलवामा शहीदों की याद में निकालें कैंडल मार्च : भारतीय किसान यूनियन

Valentine's Day, Pulwama terror attack, Candle march, Bharatiya Kisan Union : नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले की आज दूसरी बरसी देश मना रहा है. राजनीतिक पार्टियां शहीदों को याद करते हुए आज कैंडल मार्च निकाल रही हैं. वहीं, नये कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसान संगठन भी आज कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले की आज दूसरी बरसी देश मना रहा है. राजनीतिक पार्टियां शहीदों को याद करते हुए आज कैंडल मार्च निकाल रही हैं. वहीं, नये कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसान संगठन भी आज कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

  • पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी आज

  • बीकेयू ने की वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की अपील

  • आज से शुरू हो रहा किसान महापंचायत

भारतीय किसान यूनियन ने 14 फरवरी को मनाये जानेवाले वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की अपील करते हुए देश के शहीदों को याद करने की बात कही है. साथ ही कहा है कि मेरे देश के वीरों के लिए मेरी ईमानदारी से याद है, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया.

बीकेयू ने ट्वीट कर कहा है कि ”वैलेंटाइन डे को ना कहें, आइए याद करें और हमारी मातृभूमि के बहादुर सैनिक को एक बड़ा सम्मान दें, जो 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए हैं.”

https://twitter.com/officialBKU_/status/1360711654086828032

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी देश के किसानों से शाम सात बजे पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकालने की अपील की है.

इससे पहले किसान एकता मोर्चा ने 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देशभर में कैंडल मार्च, मशाल जुलूस और अन्य कार्यक्रम के आयोजन की बात कही थी.

मालूम हो कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे आंदोलन में समर्थन जुटाने को लेकर बीकेयू नेता राकेश टिकैत हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में आज से शुरू हो रहे ‘किसान महापंचायत’ में शामिल होंगे. तीन राज्यों में आज से किसान महापंचायत शुरू हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola