संबित पात्रा ने विपक्ष को दी चुनौती, बोले- खाली कागज लाओ, मैं साइन कर दूंगा, जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी सांसद संबित पात्रा (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संबित पात्रा ने महाभियोग की मांग कर रहे विपक्ष को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि खाली कागज लाने पर वे हस्ताक्षर कर देंगे, क्योंकि बीजेपी लोकतंत्र को बचाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने महाभियोग और संसद में इस मुद्दे को उठाने की मांग को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर महाभियोग की कार्रवाई के लिए समर्थन चाहिए तो “खाली कागज लाओ, मैं साइन कर दूंगा.” उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी व्यक्ति को बचाने की कोशिश नहीं कर रही, बल्कि भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर फैलाए जा रहे “दुर्भावनापूर्ण प्रचार” का जवाब देने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

संबित पात्रा ने कहा कि संबंधित लोग पहले ही सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुके हैं और उन्हें ऐसा करने से किसी ने नहीं रोका है. उन्होंने महाभियोग या संसद में इस मुद्दे को उठाने की बात पर विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वे सिर्फ एक खाली कागज लेकर आएं, जिस पर वह हस्ताक्षर कर देंगे.

ये भी पढ़ें: CEC-EC की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 5 जजों की बेंच को भेजा मामला

‘विंटर सेशन एक दिन भी नहीं चलने देंगे’

बीजेपी सांसद ने संसद के आगामी विंटर सेशन को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा तो विपक्ष एक दिन भी सदन नहीं चलने देगा. उनके मुताबिक, विपक्षी नेता संसद के बाहर हंगामा और नारेबाजी करते नजर आएंगे.

संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी का मकसद किसी खास व्यक्ति को बचाना नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ फैलाए जा रहे कथित गलत प्रचार का मुकाबला करना है. उनका यह बयान चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर महाभियोग की मांग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच आया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola