ePaper

साकी-नाका रेप-मर्डर केस का सबकः महिला सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस बनायेगी निर्भया स्क्वायड

Updated at : 14 Sep 2021 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
साकी-नाका रेप-मर्डर केस का सबकः महिला सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस बनायेगी निर्भया स्क्वायड

Nirbhaya Squad|Mumbai Police|Saki-Naka Rape-Murder Case|उद्धव ठाकरे की इस बैठक के बाद मुंबई पुलिस ने घोषणा की है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई में निर्भया स्क्वायड का गठन किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साकी-नाका इलाके में हुए रेप एंड मर्डर केस (Saki-Naka Rape-Murder Case) के बाद महिला सुरक्षा (Women Safety) को लेकर उद्धव ठाकरे की सरकार बेहद गंभीर है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने एक दिन पहले ही प्रदेश के गृह मंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हाई-लेवल मीटिंग की. इसमें सभी संबंधित पक्षों को प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.

शिव सेना सुप्रीमो और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इस बैठक के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने घोषणा की है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई में निर्भया स्क्वायड (Nirbhaya Squad) का गठन किया जायेगा. इस पहल के तहत महिलाओं के लिए एक सुरक्षा सेल (Women Safety Cell) भी बनाया जायेगा. मुंबई के एक-एक थाना में महिला सुरक्षा सेल का गठन किया जायेगा.

मुंबई पुलिस ने कहा है कि इस निर्भया स्क्वायड में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर या एक असिस्टेंड सब इंस्पेक्टर रैंक की महिला अधिकारी होगी. इनके साथ एक महिला या एक पुरुष कांस्टेबल और एक ड्राइवर भी रहेगा, जो सुनसान इलाकों में महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध करायेंगे.

Also Read: साकी नाका रेप-मर्डर केसः उद्धव ठाकरे ने की हाई-लेवल मीटिंग, अब रात में महिलाओं को सुरक्षा देगी मुंबई पुलिस

कहा गया है कि रीजनल डिवीजन के एडीशनल पुलिस कमिश्नर हर महीने के पहले सप्ताह में निर्भया स्क्वायड की मीटिंग लेंगे और मुंबई में महिला सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे. ज्ञात हो कि पिछले दिनों मुंबई के साकी-नाका में अकेली 30 साल की महिला से बलात्कार के बाद उस पर बुरी तरह से हमला किया गया. उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का रॉड डाल दिया गया. बर्बरता करने के बाद उसे एक टेंपो में छोड़कर आरोपी फरार हो गया.

साकी नाका रेप केस को सरकार ने गंभीरता से लिया

मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन दिल्ली की निर्भया कांड जैसी इस वारदात ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया. महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली मुंबई में हुई ऐसी घटना ने सबको सन्न कर दिया. मुख्यमंत्री ने इसको गंभीरता से लिया और अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया स्क्वायड बनने जा रहा है.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola