Sahara India Refund : सहारा इंडिया देने लगा निवेशकों को पैसा वापस

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Feb 2025 9:21 AM

विज्ञापन

सहारा इंडिया की सांकेतिक तस्वीर

Sahara India Pariwar Refund : यदि आपका भी पैसा सहारा इंडिया में फंसा है तो यह खबर आपके लिए खास है. जानें कैसे पैसा मिलेगा वापस.

विज्ञापन

Sahara India Refund : सहारा इंडिया कंपनी में निवेश करने वालों को पैसा वापसी का इंतजार है. यदि आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा निवेशकों के फंसे हुए पैसे को ध्यान में रखते हुए पिछले साल निर्देश दिया गया था कि कंपनी रिफंड पोर्टल की शुरुआत करें. ऐसा इसलिए ताकि निवेशक अपने फंसे हुए पैसों की स्थिति को बता सके और पैसों को लेकर क्लेम कर सकें. कंपनी ने निर्देश का पालन किया और रिफंड पोर्टल की शुरुआत की गई. इसके माध्यम से निवेशको ने इसके रजिस्ट्रेशन पूरे किए.

यदि आपका पैसा भी सहारा इंडिया कंपनी में फंसा हुआ है तो आपको सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना चाहिए. अगर आप रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर चुके हैं तो आपको रिफंड लिस्ट के बारे में पता होना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार फिर से सहारा कंपनी के द्वारा रिफंड प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Sahara India Pariwar Refund : जानें किनका पैसा रिफंड किया जा रहा है, उस सोसाइटीज का नाम

  1. सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
  2. सहारायान यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड
  3. हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
  4. स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

Sahara India Refund List : सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट

सभी रजिस्ट्रेशन पूरा कर चुके निवेशकों को रिफंड लिस्ट को चेक करना होगा. यदिर आपका नाम रिफंड लिस्ट में शामिल होगा तो निश्चित तौर पर आपको 45 दिन के समय अंतराल पर रिफंड मिलेगा. यह पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

सहारा इंडिया रिफंड हेतु जरूरी दस्तावेज के बारे में जानें

  1. आधार कार्ड
  2. को-ओपरेटिव सोसाइटी की डिटेल
  3. मेम्बरशिप नंबर
  4. बैंक डिटेल्स
  5. रिसीप्ट प्रूफ
  6. डिपॉजिट प्रूफ

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट चेक करने का तरीका जानें

  1. सहारा रिफंड लिस्ट को चेक करने के लिए रिफंड पोर्टल को ओपन करें.
  2. इसके बाद होम पेज में उपलब्ध सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की लिंक पर क्लिक करें.
  3. ऐसा करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा.
  4. अब पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  5. इसके बाद पीडीएफ फाइल के रूप में सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट ओपन होगा.
  6. अब आपको रिफंड लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा.
  7. रिफंड लिस्ट में नाम नजर आने पर आपको इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लेना होगा.
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola