Antilia Case : हिरासत खत्म होने से पहले वाजे पर एनआईए ने लगायी यूएपीए की धारा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2021 10:10 PM

विज्ञापन

एनआईए ने विशेष एनआईए अदालत को इस मामले में यूएपीए की धाराएं जोड़ने की जानकारी देते हुए बुधवार को अर्जी दाखिल की. सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस में सहायक निरीक्षक वाजे पर यूएपीपीए की धारा 16 और 18 के तहत आरोप लगाए गए हैं. एनआईए ने वाजे की हिरासत खत्म होने से एक दिन पहले यह कदम उठाया है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस से निलंबित पुलिस अधिकारी सचिव वाजे के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. उनके खिलाफ बुधवार को गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं भी लगाई हैं . मुंबई में 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के निकट एक कार से विस्फोटक बरामद हुए थे. इस मामले में वाजे एनआईए की हिरासत में हैं.

एनआईए ने विशेष एनआईए अदालत को इस मामले में यूएपीए की धाराएं जोड़ने की जानकारी देते हुए बुधवार को अर्जी दाखिल की. सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस में सहायक निरीक्षक वाजे पर यूएपीपीए की धारा 16 और 18 के तहत आरोप लगाए गए हैं. एनआईए ने वाजे की हिरासत खत्म होने से एक दिन पहले यह कदम उठाया है.

वाजे से एनआईए लगातार पूछताछ कर रही है पुलिस सूत्रों की मानें तो वाजे अभी भी कई गंभीर खुलासे कर सकते हैं. पुलिस कई पुराने मामलों में भी उनसे पूछताछ कर रही है.

क्या है यूएपीए कानून

इस कानून के तहत सरकार ऐसे लोगों की पहचान करती है जो आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं. सचिन वाजे पर एनआई ने इसे लगाया है. इस कानून में आतंकवादी घटना के लिए किसी को तैयार करना, उसे बढ़ावा देता है उस पर इसे लगाया जा सकता है जिसके तहत संबंधित व्यक्ति की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है. इससे सरकार को यह ताकत मिली कि वह आतंकवादी गतिविधियो में सामिल व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर सकती है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola