Sabarmati Report: प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की तारीफ की, कहा- सच्चाई सामने आ रही
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Nov 2024 5:22 PM
PM Modi
Sabarmati Report: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की जमकर तारीफ की है.
Sabarmati Report: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट डाला. पीएम मोदी ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने एक यूजर के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा, फिल्म के जरिए सच्चाई सामने आ रही है.
तथ्य हमेशा सामने आते हैं : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट डाला और यूजर से कहा, बहुत बढ़िया कहा आपने. यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. पीएम मोदी ने आगे लिखा, एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आते हैं.
यूजर ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म पर क्या कहा?
आलोक भट्ट नाम के यूजर ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के ट्रेलर को एक्स पर पोस्ट किया और लोगों से फिल्म देखने की अपील की. उसने लिखा, मुझे क्यों लगता है कि फिल्म Sabarmati Report जरूर देखनी चाहिए. उसने चार प्वाइंट में फिल्म के बारे में लिखा.
- यह प्रयास सराहनीय है क्योंकि यह हमारे हाल के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक की महत्वपूर्ण सच्चाई को सामने लाता है.
- फिल्म के निर्माताओं ने इस मुद्दे को बहुत संवेदनशीलता और गरिमा के साथ संभाला है.
- एक बड़े मुद्दे पर हम सभी के लिए यह आत्मनिरीक्षण करने लायक है कि कैसे साबरमती एक्सप्रेस के यात्रियों को जलाए जाने की घटना को एक निहित स्वार्थी समूह द्वारा राजनीतिक बारूदी सुरंग में बदल दिया गया.
- आखिरकार 59 निर्दोष पीड़ितों को खुद के लिए बोलने का मौका मिला. हां, जैसा कि वे कहते हैं, केवल सत्य की जीत होती है. यह फिल्म वास्तव में उन 59 निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है.
साबरमती रिपोर्ट में क्या है खास?
फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है. जिसमें गोधरा कांड की सच्चाई दिखाने की कोशिश की गई है. 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में आग लगा दी गई थी. जिसमें 59 बेगुनाहों की जान चली गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










