रिया के बाद अब 25 बॉलीवुड सितारों पर कसेगा शिकंजा, एनसीबी ने तैयार किया डोजियर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है इस गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई राज से परदा उठ सकता है. कल यानि बुधवार को उनकी कोर्ट में पेशी होगी. इस बीच खबर है कि 25 बॉलीवुड सितारों का नाम भी सामने आया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है इस गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई राज से परदा उठ सकता है. कल यानि बुधवार को उनकी कोर्ट में पेशी होगी. इस बीच खबर है कि 25 बॉलीवुड सितारों का नाम भी सामने आया है.

विज्ञापन

न्यूज चैनलआजतक पर चल रही खबर के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 25 बॉलीवुड कलाकारों की एक लिस्ट बनायी है. सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में ड्रग्स पार्टियों का भी खुलासा किया है इसमें बॉलीवुड के 25 अभिनेता और अभिनेत्रियों के नाम है जो ड्रग्स लेते हैं या ड्रग्स उपलब्ध कराते हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जल्द ही इन्हें समन भेजने की भी तैयारी कर रही है जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा सकेगी. बॉलीवुड के इस बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा रिया और शौविक से पूछताछ के बाद हुआ है.

Also Read: पिछले 15 सालों में रोजगार की हालत सबसे खराब, कम मिली नौकरी : सर्वे

शौविक ने भी पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी है हालांकि इन 25 लोगों में किन- किन अभिनेता – अभिनेत्रियों के नाम है इसका खुलासा नहीं हुआ है दो दिनों पहले ही डोजियर तैयार कर लिया है. सूत्रों की मानें तो ड्रग पैडलर अनुज केशवानी मुंबई बड़ा नाम है, उसके संबंध कई लोगों से हैं. डोजियर को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कई बड़े लोगों का नाम सामने आयेगा.

रिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े सितारे भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं. ध्यान रहे कि अभिनेत्री कंगना रनौत भी लगातार इस मामले में ट्वीट कर बॉलीवुड कलाकारों को घेरने में लगी हैं. उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड के बड़े स्टार जो A लिस्ट में आते हैं उनके खून के सैंपल की जांच हो जाये तो वो सलाखों के पीछे होंगे.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola