ePaper

रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, बिहार-झारखंड समेत इन 13 राज्यों में बड़ा उलटफेर, देखें सूची

Updated at : 12 Feb 2023 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, बिहार-झारखंड समेत इन 13 राज्यों में बड़ा उलटफेर, देखें सूची

Governor New List: भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. साथ ही राष्ट्रपति ने बिहार-झारखंड समेत कुल 13 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में फेरबदल किया है. झारखंड के राज्यपाल भी बदले गए. CP राधाकृष्णन झारखंड के नए राज्यपाल बनाए गए.

विज्ञापन

Governor New List: झारखंड के वर्तमान राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais)अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बन गए है. भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. साथ ही राष्ट्रपति ने बिहार-झारखंड समेत कुल 13 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में फेरबदल किया है. झारखंड के राज्यपाल भी बदले गए. CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishanan) झारखंड के नए राज्यपाल बनाए गए.

मेघालय के राज्यपाल होंगे फागु चौहान, राजेंद्र विश्वनाथ बिहार के राज्यपाल बनाए गए

फागु चौहान बिहार के राज्यपाल से हटाये गये है. अब वो मेघालय के राज्यपाल होंगे. वहीं, हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ बिहार के राज्यपाल बनाए गए. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में डॉ. बीडी मिश्रा नियुक्त

राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया. ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. साथ ही गुलाब चंद कटारिया को असम और पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है.

आइए देखें सभी राज्यों की सूची,

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश

2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम

3. सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड

4. शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश

5. गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम

6. रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश

7. बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

8. अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर

9. एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड

10. फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय

11. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार

12. रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र

13. ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola