Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 8 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव, ये दिग्गज हो रहे रिटायर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 May 2025 3:29 PM

विज्ञापन

Rajya Sabha Election

Rajya Sabha Election: असम की दो और तमिलनाडु की 6 सीटों को लेकर चुनाव आयोग (election commission of india) ने शेड्यूल जारी कर दिया है. निर्वाचन आयोग ने इन सीट के लिए 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव कराने की सोमवार को घोषणा की. मतगणना 19 जून की शाम को ही होगी.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election: असम से दो और तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने जा रहा है. इसको ध्यान में रखकर चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की. 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी.

असम से कौन-कौन हो रहे रिटायर

असम से राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (BJP) और मिशन रंजन दास (BJP) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है.

तमिलनाडु से कौन-कौन हो रहे रिटायर

अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम), एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम) समेत तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

द्विवार्षिक चुनाव के लिए दो जून को जारी होगी अधिसूचना

निर्वाचन आयोग ने कहा कि द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी.

पूरा शेड्यूल इस प्रकार है

अधिसूचना – 2 जून 2025
नामांकन की आखिरी तारीख – 9 जून 2025
नामांकन की जांच – 10 जून 2025
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख – 12 जून 2025
वोटिंग – 19 जून 2025
मतगणना – 19 जून 2025

कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन

भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य सभा चुनाव में शख्त दिशा-निर्देश जारी किया है. भारत निर्वाचन आयोग ने कहा, कोरोना गाइडलाइन का चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola