एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के मौसम को करेगा प्रभावित, आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान का मौसम (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : राजस्थान में कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. जानें और क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Rajasthan Weather : मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी.

विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola