राजस्थान में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? फतेहपुर का तापमान सबसे कम

Updated:
विज्ञापन

ठंड में आग बना सहारा, फोटो पीटीआई

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में ठंड का प्रकोप अब भी जारी है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है. सोमवार 9 फरवरी को भी ठंड का असर रहने की संभावना है. हालांकि कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

राजस्थान के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

राजस्थान के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य भर में शुष्क मौसम बना रहा.

पाली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने बताया कि पाली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस और सिरोही एवं करौली में सात-सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola