राजस्थान में 9 फरवरी से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस, IMD का आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान वेदर, फोटो पीटीआई

राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक वृद्धि का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

विज्ञापन

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन

अगले तीन से चार दिन तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी जारी रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola