राजस्थान निकाय चुनाव: इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले सिर्फ 1-1 वोट

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव में गिनती करते मतदान कर्मी, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजस्थान के 309 नगर निकायों के चुनाव नतीजों ने कई चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. कुछ सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को मात्र एक-एक वोट मिला, जबकि पूर्वी राजस्थान में निर्दलीयों ने राष्ट्रीय पार्टियों को कड़ी टक्कर दी है.

विज्ञापन

Rajasthan Local Body Election: राजस्थान के 309 नगर निकायों के चुनाव नतीजों में कई दिलचस्प और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. एक तरफ कुछ सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों को महज एक-एक वोट मिला, वहीं पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और डीग जिले में निर्दलीय प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय पार्टियों का खेल बिगाड़ दिया.

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी कैलाशचंद को मिला केवल एक वोट

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से बीजेपी प्रत्याशी कैलाशचंद को केवल 1 मत मिला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम 376 वोट पाकर विजयी रहीं. कैलाशचंद ने बताया कि वे पड़ोस के वार्ड 12 के मतदाता हैं, जिसके कारण उन्हें किसी अन्य ग्रामीण का सिर्फ एक वोट मिला.


Image

कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को मिला केवल एक वोट

नागौर जिले की रियांबाड़ी के वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को केवल 1 वोट हासिल हुआ. बालोतरा के सिणधरी वार्ड 3 से आरएलपी प्रत्याशी ओमप्रकाश का मत के मामले में खाता तक नहीं खुला. ओमप्रकाश ने मतगणना में धांधली और ईवीएम से वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.


ये भी पढ़ें: MP मौसम: मध्य प्रदेश में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें में भोपाल कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी राजस्थान में चला निर्दलीयों का 'जादू'

भरतपुर और डीग जिले में निर्दलीय प्रत्याशी सबसे बड़े 'फैक्टर' के रूप में उभरे हैं. 10,235 कुल वार्डों के राज्यव्यापी औसत (22.2%) की तुलना में भरतपुर और डीग में निर्दलीयों का कब्जा 63.1% रहा.

  • भरतपुर नगर निगम: मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों में से निर्दलीयों ने 36 सीटें झटकीं. भाजपा को 20, कांग्रेस को 7, बसपा को 1 और आरएलपी को 1 सीट मिली.
  • भरतपुर जिला: जिले के 7 निकायों के 235 वार्डों में से निर्दलीयों ने 152 पर परचम लहराया. भाजपा को 66 और कांग्रेस को मात्र 15 वार्ड हासिल हुए.
  • डीग जिला: 180 शहरी वार्डों में से निर्दलीयों के खाते में 110 सीटें आईं, जबकि भाजपा 65 और कांग्रेस सिमटकर 4 वार्डों पर रह गई.

पड़ोसी जिलों में भी निर्दलीयों का प्रदर्शन मजबूत अन्य जिलों में भी निर्दलीयों ने शानदार प्रदर्शन किया है. करौली में 42.4%, खैरथल-तिजारा में 42.2%, अलवर में 36.6% और कोटपूतली-बहरोड़ में 36% वार्डों पर निर्दलीय जीते हैं.

राज्य स्तर पर ओवरऑल परिणाम

पूरे राजस्थान के नतीजों में भाजपा 4,179 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी, वहीं कांग्रेस ने 3,613 वार्ड जीते हैं. इसके अलावा 2,273 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा है. चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, जिसे भाजपा ने खारिज कर दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola