Rajasthan: फ्री में स्मार्टफोन और 3 साल तक फ्री इंटरनेट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan: फ्री में स्मार्टफोन और 3 साल तक फ्री इंटरनेट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान

Rajasthan Election 2023- हम फ्री में स्मार्टफोन देंगे जिसमें आपको 3 साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा. जानें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या की घोषणा

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले जहां प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धि गिना रही है. वहीं विपक्षी दल कांग्रेस सरकार की नाकामी को गिना रही है. इस क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास का इतिहास बन गया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 70 साल में सिर्फ 250 कॉलेज खोले लेकिन मैंने पिछले 5 साल में 300 कॉलेज खोले हैं, लड़कियों का विशेष ध्यान रखा गया है. 130 कॉलेज लड़कियों की बन गयी है. मैंने घोषणा की हुई है कि जहां 500 लड़कियां पढ़ेंगी वहां कॉलेज बन दिया जाएगा. आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. हम फ्री में स्मार्टफोन देंगे जिसमें आपको 3 साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा.

राजस्थान में विकास का इतिहास बन गया

गहलोत ने प्रतापगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास , लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पांच साल में कृषि, संस्कृत, लड़कियों के कॉलेज सहित सात कॉलेज बने हैं जबकि राजस्थान के किसी भी जिले में सात कॉलेज नहीं बने हैं. उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 300 कर दिया गया. क्षेत्र के विधायकों ने जो मांगा , सरकार ने मना नहीं किया.. इसीलिए राजस्थान में विकास का इतिहास बन गया है.


सरकार ने एससी/एसटी के लिये नया कानून बनाया

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि सरकार ने एससी/एसटी के लिये नया कानून बना दिया है जिससे अधिकारी इस बजट को कहीं और खर्च नहीं करेंगे..एससी/एसटी के मद में ही उन्हें खर्च करना पडेगा. उन्होंने सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जनजातीय कल्याण जैसे अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. गहलोत ने दौरे के दौरान महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात की. बाद में उन्होंने बांसवाड़ा में घाटोल का दौरा किया और शिविर का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अपनी यात्राओं के दौरान कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola