राजस्थान चुनाव : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-कांग्रेस से उम्मीद खत्म, तो मोदी की गारंटी शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के हर झूठे वादे पर मोदी की गारंटी भारी है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी की जीत तय है, राजस्थान की जनता किसी भी हालत में कांग्रेस को दोबारा सत्ता नहीं सौंपेगी.
राजस्थान विधानसभा चुनाव : जहां से कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के डूंगरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे देश के करोड़ों आदिवासियों की कभी मदद नहीं की, लेकिन बीजेपी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया और आदिवासियों के कल्याण के लिए बजट बढ़ाया.
#WATCH | Dungarpur, Rajasthan: While addressing a public meeting, Prime Minister Narendra Modi says, "…From where hope from Congress ends, from there Modi's guarantees start…Congress never helped crores of Adivasis in our country… the BJP made a separate ministry for them… pic.twitter.com/xnrzt79GA4
— ANI (@ANI) November 22, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के हर झूठे वादे पर मोदी की गारंटी भारी है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी की जीत तय है, राजस्थान की जनता किसी भी हालत में कांग्रेस को दोबारा सत्ता नहीं सौंपेगी. पीएम मोदी ने कहा कि जिस धरती को सटीक भविष्यवाणी के लिए मावजी महाराज का आशीर्वाद मिला है, मैं वहां से यह कह रहा हूं कि यहां से साफ-साफ दिख रहा है कि इस बार सत्ता में बीजेपी की वापसी हो रही है.
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है. कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों के बीच ऐसा कारोबार चल रहा है कि उनके बच्चे तो अफसर बन गए, लेकिन आपके बच्चे चुन-चुन करके बाहर कर दिए गए. यही वजह है कि आपको ऐसे लोगों को राजस्थान की धरती से चुन-चुनकर साफ करना है. मोदी ने कहा कि काले कारनामों की लाल डायरी के जो पन्ने खुल रहे हैं, उसमें कांग्रेस सरकार की काली सच्चाई स्पष्ट नजर आ रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस की सरकार की सफाई इसलिए भी जरूरी है कि यहां केंद्र की योजनाओं को तेजी से लागू करवाना है. जबतक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहेगी वह किसी भी योजना का सही से कार्यान्वयन नहीं होने देगी. पीएम मोदी ने जनता का आह्वान किया कि आप आगामी चुनाव में कांग्रेस को साफ करें और प्रदेश में एक स्वच्छ और गरीबों का हित चाहने वाली सरकार बनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










