Rajasthan Assembly Election: बीजेपी राज्य में पेट्रोल 12-13 रुपये सस्ता, पीएम मोदी बोले- कांग्रेस आपको लूट रही
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Nov 2023 2:55 PM
**EDS: VIDEO GRAB VIA @narendramodi** Bishrampur: Prime Minister Narendra Modi addresses during a public meeting for Chhattisgarh Assembly elections, in Bishrampur, Surajpur district, Tuesday, Nov. 7, 2023. (PTI Photo)(PTI11_07_2023_000076A)
राजस्थान में एक-एक लीटर पेट्रोल पर 12-13 रुपये ये मारते थे. ऐसा करके कांग्रेस ने हजारों करोड़ आपसे लूट लिए हैं. भाजपा सरकार आएगी तो महंगे पेट्रोल डीजल की समीक्षा करेगी और जनता के हित में उचित फैसला लेगी.
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. देवगढ़ में लोगों को संबोधित करते हु प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस आपको कैसे लूट रही है इसका एक उदाहरण पेट्रोल की कीमते हैं. हर एक लीटर पेट्रोल पर कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार की तुलना में आपसे 12-13 रुपये अधिक लूटती है. गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 12-13 रुपये सस्ता है.
कांग्रेस आपसे हजारों करोड़ रुपये लूट लिए: मोदी
राजस्थान में एक-एक लीटर पेट्रोल पर 12-13 रुपये ये मारते थे. ऐसा करके कांग्रेस ने हजारों करोड़ आपसे लूट लिए हैं. भाजपा सरकार आएगी तो महंगे पेट्रोल डीजल की समीक्षा करेगी और जनता के हित में उचित फैसला लेगी. केंद्र सरकार ने उज्जवला सिलेंडर सस्ता कर दिया और अब राजस्थान भाजपा ने संकल्प लिया है कि वे आपको 450 रुपये में गैस सिलेंडर देगी.
दलित मां के बेटे के साथ कांग्रेस में हो रहा दुर्व्यवहार : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने खरगे जी का मुद्दा भी उठाया था, एक दलित बेटा आज कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष है और सार्वजनिक जीवन में लंबे अरसे तक चुनाव जीतकर देश की सेवा करने वालों में से हैं, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, मेरे खिलाफ बहुत कुछ बोलते हैं, उसके बावजूद भी मैं कहता हूं, मैं कल जयपुर में रोड शो कर रहा था कहीं पर भी कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो मुझे नहीं दिखाई दी. गहलोत जी और शाही परिवार के लोग दिख रहे हैं पर खरगे जी की फोटो नहीं दिख रही है. क्या दलित मां के बेटे के साथ कांग्रेस ये व्यवहार करती है? इस मुद्दे पर कांग्रेस के मुह पर ताला लग गया.
Also Read: राजस्थान चुनाव : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-कांग्रेस से उम्मीद खत्म, तो मोदी की गारंटी शुरू
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने गुर्जरों का किया अपमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है लेकिन सत्ता मिलने के बाद उसे दूध में से मक्खी की तरह निकला करके फेंक दिया जाता है. मोदी ने देवगढ़ (राजस्थान) में एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है. पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद ‘शाही परिवार’ की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है. उन्होंने कहा, स्वर्गीय राजेश पायलट जी के साथ भी इन्होंने यही किया और उनके बेटे के साथ भी यही कर रहे हैं. मोदी ने कहा, गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है. यह राजस्थान की पहली पीढ़ी ने भी देखा है और आज की पीढ़ी भी देख रही है.
सचिन पायलट को मिल हरी सजा
बुधवार को राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था, राजेश पायलट जी ने कभी इस कांग्रेस परिवार को चुनौती दी थी, लेकिन यह परिवार ऐसा है कि राजेश जी को तो सजा दी उनके बेटे (सचिन पायलट) को भी सजा देने में लगे हुए हैं. मोदी का इशारा उस घटना की ओर था जब दिवंगत राजेश पायलट ने 1997 में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सीताराम केसरी के खिलाफ चुनाव लड़ा और इसके बाद पार्टी आलाकमान का समर्थन एक तरह से गंवा दिया. राजेश पायलट के बेटे और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन ने कल मोदी के बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत और जनता का ध्यान भटकाने वाला बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










