Rainfall Alert: 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Mar 2025 4:40 PM
Jharkhand Weather Forecast, Prabhat Khabar
Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए है. गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. आईएमडी के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 मार्च के उत्तर भारत समेत मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
गुरुवार को आईएमडी ने मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में दोपहर से लेकर रात तक गरज के साथ बिजली, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च की दोपहर से लेकर रात के समय तक इन राज्यों में मौसम का मिजाज एकदम से बदल जाएगा मौसम.
राजस्थान के कई जिलों में आंधी बारिश
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला है. इसका असर राजस्थान में भी दिख रहा है. आईएमडी के मुताबिक राजस्थान के कई जगह गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को एक बार फिर बादल छाए रहने और राज्य के उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती है. आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में अगले दो दिन तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज
झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत 16 जिलों में आने वाले कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. कई इलाकों में तेज बारिश हुई है. अन्य जिलों की बात करें तो चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और पलामू जिले के कुछ हिस्से बारिश हुई है. रांची का भी मौसम बदल गया है. तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं.
बिहार में मौसम ने ली करवट
बिहार का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. गुरुवार से मौसम में बदलाव आने लगा है. कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. बिहार के अरवल, जहानाबाद समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










