Rain Warning: 31 जनवरी 1, 2 और 3 फरवरी तक भारी बारिश, इन राज्यों में बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम
Rain Warning: 30 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी की सुबह जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. जैसे-जैसे यह पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होगा बारिश और बर्फबारी का असर बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है.
Rain Warning: आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि हिमालयी इलाके में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं. इसके कारण 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं भारी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
30 जनवरी के बाद फिर एक्टिव होगा मौसम
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालयी इलाकों में एंट्री कर सकता है. इसके असर से 31 जनवरी की सुबह से जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह एक्टिव होने के बाद बारिश का दायरा बढ़कर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालयी के कई इलाकों तक फैल जाएगी. कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है.
बारिश, बर्फबारी के साथ तेज हवा चलने की संभावना
- 1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश और 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
- 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.
- 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में और 2 फरवरी तक उत्तराखंड में भी गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है.
- 31 जनवरी से 03 फरवरी के दौरान राजस्थान में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान में आ सकता है बदलाव
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं मध्य भारत में भी न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
घने कोहरे, शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 31 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और 1 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 30 और 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










