Rain Havoc Video: तीन घंटों तक हुई भारी बारिश, घुटनों तक भरा पानी, वीडियो में दिख रहा कहर
Rain Havoc Video
Rain Havoc Video: पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर जारी है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में तेज हवा भी चल रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक मौसम की तल्खी बरकरार रह सकती है.
Rain Havoc Video: देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से बुरा हाल है. असम में भी आफत की बरसात हो रही है. कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है. लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ रहा है. मंगलवार की सुबह असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. दो-तीन घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया.
कई सड़कों पर घुटनों तक बारिश
असम के गुवाहाटी स्थित चिड़ियाघर रोड, आरजी बरुआ रोड, जीएस रोड, नबीन नगर, अनिल नगर, गुवाहाटी क्लब, लाचित नगर, चांदमारी, पंजबारी, जोराबाट और तरूण नगर सहित अन्य इलाकों में जलभराव होने से सड़को पर आवाजाही मुश्किल हो गई. भारी बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली भी कट गई.
कई इलाकों में भारी बारिश
गुवाहाटी स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपनी बुलेटिन पूर्वानुमान जहिर किया है कि असम के अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की आशंका है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है.
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आज (22 अप्रैल) को भारी बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड समेत कई और राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.
Also Read: Weather Forecast: अब सताएगी गर्मी! एक सप्ताह में 3 से 6 डिग्री तक बढ़ जाएगा पारा, IMD का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










