ePaper

रायगढ़ बिल्डिंग हादसा: मलबे से चार साल के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू, अब तक 13 लोगों की मौत

Updated at : 25 Aug 2020 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
रायगढ़ बिल्डिंग हादसा: मलबे से चार साल के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू, अब तक 13 लोगों की मौत

Mahad: Rescue workers search for people in the rubble of a collapsed five-storey apartment building in Mahad, Tuesday, Aug. 25, 2020. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI25-08-2020_000006B)

महाराष्ट्र के रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद रेस्कयू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है. इमारत के ढहने के बाद एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. इसी बीच एक चार साल के बच्चे को टीम ने सुरक्षित बचा लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. रायगढ़ के जिला सूचना केंद्र ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी. यह भी बताया गया कि मलबे से निकाला गया बच्चा ठीक है.

विज्ञापन

रायगढ़ (महाराष्ट्र): रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली. इमारत के ढहने के बाद एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. इसी बीच एक चार साल के बच्चे को टीम ने सुरक्षित बचा लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. रायगढ़ के जिला सूचना केंद्र ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी. यह भी बताया गया कि मलबे से निकाला गया बच्चा ठीक है.


बच्चे का सुरक्षित बचना ‘चमत्कार’ 

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एनडीआरएफ की टीम के मुताबिक बच्चा मलबे के एक किनारे में दुबका हुआ था. एनडीआरएफ के जवान मलबे को हटा रहे थे, इसी दौरान किनारे पर बैठे हुए बच्चे को देखा गया. जिसके बाद जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला. बच्चे को हॉस्पिटल भेज दिया गया है. जहां उसका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा. बच्चे का सुरक्षित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. एनडीआरएफ टीम की सफलता पर वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाई.


कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बताते चलें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार की शाम को पांच मंजिला इमारत गिर गई थी. इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया जो अभी तक जारी है. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की तीन टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. अब तक कई लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मुंबई भेजा गया है. हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola