जानकारी पुलिस के पास नहीं होनी चाहिए क्या ? संबित पात्रा का राहुल गांधी पर जोरदार हमला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Mar 2023 4:56 PM
New Delhi: Security personnel outside the residence of Congress leader Rahul Gandhi in connection with a notice issued to him over his remarks during 'Bharat Jodo Yatra', in New Delhi, Sunday, March 19, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI03_19_2023_000072B)
दिल्ली पुलिस ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की गयी टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची. इसके बाद से राजनीति तेज है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर राजनीति गरम हो गयी है. इस बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि उनसे कुछ महिलाएं मिलने आयी जिन्होंने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है. जब उन्होंने कहा कि क्या मैं इसके बारे में पुलिस को सूचना दूं, तो महिलाओं ने कहा इससे उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी.
संबित पात्रा ने आगे कहा कि एक महिला के साथ रेप हुआ है और राहुल गांधी ने सांसद के रूप में देश के सामने यह बात कही, तो क्या यह जानकारी पुलिस के पास नहीं होनी चाहिए? आज पुलिस नोटिस देने उनके घर पहुंची, उनसे उन महिलाओं के बारे में बताने का निवेदन किया. अब कांग्रेस कह रही है कि लोकतंत्र खतरे में है. राहुल गांधी को पहले नोटिस दिया गया. उस नोटिस को एक्सेप्ट नहीं किया गया. इसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची.
आपको बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध‘‘ और ‘‘उत्पीड़न’’ का सबसे खराब उदाहरण करार दिया. कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले दर्ज कर केंद्र गलत परंपरा कायम कर रहा है. दिल्ली पुलिस ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की गयी टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची.
Also Read: ‘कुछ लोग भारत को नीचा दिखाने की बातें करते हैं’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुद्दे को भटका कर अडानी को बचाने के लिए वे (BJP) ये सब कर रहे हैं. वे कितनी भी कोशिश करें अदाणी को बचाने की पर हम सवाल पूछते रहेंगे. वे किसी ना किसी तरीके से राहुल गांधी को परेशान करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाली नहीं हैं.
भाषा इनपुट के साथ
#WATCH | A woman is raped &if Rahul Gandhi said this in front of the nation as an MP, then police have right to know this info. Today,police went to his home to deliver a notice&requested him to tell about those women. Now, Cong says democracy is in danger: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/NagaAEU7sH
— ANI (@ANI) March 19, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










