वायनाड में राहुल गांधी ने किया रोड शो, सांसदी जाने के बाद पहला दौरा, प्रियंका गांधी भी साथ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Apr 2023 4:58 PM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रोड में समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई. सड़क को दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे. राहुल गांधी सत्यमेव जयते लिखे एक वाहन में खड़े होकर कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाते नजर आये.
Rahul Gandhi Road Show: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद आज यानी मंगलवार को पहली बार वायनाड पहुंचे. वायनाड में राहुल गांधी रोड शो करते नजर आये. राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं. गौरतलब है कि राहुल गांधी वायनाड निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व सांसद हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शक्ति प्रदर्शन के रूप में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
#WATCH | Kerala: Congress leader Rahul Gandhi holds road show in Wayanad; Priyanka Gandhi Vadra also present.
Rahul Gandhi is the ex-MP of Wayanad Constituency pic.twitter.com/2xtr2Rm0sI
— ANI (@ANI) April 11, 2023
राहुल के साथ रोज शो में नजर आयी प्रियंका गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रोड में समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई. सड़क को दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे. राहुल गांधी सत्यमेव जयते लिखे एक वाहन में खड़े होकर कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाते नजर आये. उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. उन्होंने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया.
#WATCH | Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra arrive in Wayanad, Kerala pic.twitter.com/rmNDvpIMRb
— ANI (@ANI) April 11, 2023
राहुल गांधी को कोर्ट ने ठहराया दोषी: गौरतलब है कि केरल की वायनाड संसदीय सीट से सांसद रहे राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषी ठहराया था. कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता के लिए भी अयोग्य ठहरा दिया गया था. कांग्रेस की ओर से अयोग्य ठहराये जाने का पुरजोर विरोध किया जा रहा है.
बता दें, रोड शो के बाद राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. इसके बाद राहुल गांधी कल्चरल डेमोक्रेटिक डिफेंस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में केरल के सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है. राहुल के साथ सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, केपीसीसी के अध्यक्ष के सुधाकरन, मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष पनक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल, एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन समेत कई और कांग्रेस नेता बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










