2024 में BJP जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें, असम से बोले अमित शाह- 'तीसरी बार मोदीजी बनेंगे प्रधानमंत्री'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Apr 2023 3:48 PM
Assam: अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष जितना बुरा बोलेगी, बीजेपी उतना आगे बढ़ती जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा असम में 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें जीतेगी और देश भर में 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सत्ता में आएगी.
Assam: अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव है. राजनीतिक दल अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम के डिब्रूगढ़ से कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी. उन्होंने यह भी कहा कि आम चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.
In the 2024 Lok Sabha elections, BJP will win 12 out of 14 seats in Assam and with over 300 seats Modi ji will become prime minister for the third time: Union Home Minister Amit Shah in Dibrugarh, Assam pic.twitter.com/qpy8Kn4udg
— ANI (@ANI) April 11, 2023
नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में एनडीए गठबंधन की सरकार: असम के डिब्रूगढ़ में बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है, बीजेपी कार्यालय की सभी गतिविधियों का केंद्र होता है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में के तीन राज्यों में हुए हालिया चुनाव के बाद तीनों राज्यों में बीजेपी सरकार का हिस्सा है. यही नहीं नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों में एनडीए गठबंधन की सरकार है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नार्थ ईस्ट का पूरा-पूरा विकास हुआ है.
फिर से सत्ता में आएगी बीजेपी: गृह मंत्री अमित शाह ने डिब्रूगढ़ में आयोजित रैली में कहा कि असम के 70 फीसदी हिस्से से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाया जा चुका है, अन्य राज्यों के साथ सीमा विवाद को भी समझाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष जितना बुरा बोलेगी, बीजेपी उतना आगे बढ़ती जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा असम में 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें जीतेगी और देश भर में 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सत्ता में आएगी.
राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर निशाना: अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर कभी कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बावजूद हालिया चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. शाह ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने विदेश में भारत का अपमान किया, अगर वह ऐसा ही करते रहे तो न केवल पूर्वोत्तर से बल्कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










