Rahul Gandhi T-Shirt: राहुल गांधी हाड़ कंपाती ठंड में टी-शर्ट पहनकर कैसे रहते हैं?तस्वीर में खुलासा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Jan 2023 7:06 PM
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर तेजी से इस समय वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस सांसद सफेद टी-शर्ट पहले दिख रहे हैं, लेकिन खास यह नहीं बल्कि टी-शर्ट के अंदर राहुल गांधी वॉर्मर पहने दिख रहे हैं. अब इसी को लेकर बीजेपी हमलावर हो गयी है.
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं. दिल्ली-यूपी से निकलकर राहुल गांधी अब हरियाणा पहुंच चुके हैं. इस दौरान राहुल गांधी सफेद रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर अब चर्चा भी तेज हो गयी है. खास कर बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर इसको लेकर जमकर तंज कसा है. इस चर्चा के बीच राहुल गांधी की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसपर भारी बवाल जारी है. बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर ताजा हमला किया है.
राहुल गांधी की टी-शर्ट में नयी तस्वीर वायरल, वॉर्मर पहने नजर आये
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर तेजी से इस समय वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस सांसद सफेद टी-शर्ट पहले दिख रहे हैं, लेकिन खास यह नहीं बल्कि टी-शर्ट के अंदर राहुल गांधी वॉर्मर पहने दिख रहे हैं. अब इसी को लेकर बीजेपी हमलावर हो गयी है. बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी को कांग्रेस तपस्वी कह रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है. उन्होंने टी-शर्ट के अंदर वॉर्मर पहना है.
बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने किया ट्वीट- झूठे तपस्वी के दावे सामने आये
राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया और लिखा, बिल्ली थैले से बाहर है! स्लीवलेस थर्मल और बटन वाली टी शर्ट झूठे राहुल गांधी के नकली तपस्वी के दावे को उजाकर करती है. सर्दियों में ठंड लगना सामान्य है! यह नकली प्रचार के लिए ध्यान आकर्षित करने की नौटंकी के अलावा और कुछ नहीं था.
Also Read: आधा हिंदुस्तान बराबर धन 100 लोगों के पास, हरियाणा में केंद्र पर भड़के राहुल गांधी
The cat is out of the bag! The sleeveless thermal & buttoned up T Shirt exposes the fake narrative of liar @RahulGandhi.
Feeling cold in winter is normal! It was nothing but an attention seeking gimmick for fake publicity. pic.twitter.com/jrJuiOWkNZ— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) January 7, 2023
बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार
राहुल गांधी पर किये जा रहे हमले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने टी-शर्ट की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, जासूस संघियों, Tshirt के सदमे से बाहर कब आओगे?.
राहुल गांधी ने कहा, मुझे ठंड से डर नहीं लगता
राहुल गांधी से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि इतनी ठंड में टी-शर्ट पहनकर कैसे रहते हैं. तो इसपर राहुल गांधी ने कहा, टी-शर्ट पर इतना हो-हल्ला क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा, मैं स्वेटर नहीं पहनता क्योंकि मुझे ठंड से डर नहीं लगता. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, अभी टी-शर्ट चल रहा है, जिस दिन काम करना बंद कर देगा, उतार दूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










