Photo: राहुल गांधी को बड़ी राहत, कांग्रेस ने कहा- लोकतंत्र, संविधान और सत्य की जीत, बीजेपी की साजिश बेनकाब

Updated:
विज्ञापन

153 दिन की कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिल गई. पूरे देश में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस जीत पर जश्न मना रहे हैं. इसी के साथ राहुल गांधी की संसद सदस्यता अब वापस आ गई है, साथ ही वो लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस ने ‘मोदी सरनेम’ से जुड़े मानहानि के मामले में आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने को लोकतंत्र, संविधान, सत्य और जनता की जीत करार दिया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इससे बीजेपी की साजिश बेनकाब हो गई है.

विज्ञापन
undefined

कोर्ट के फैसल के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है और वह भारत की अवधारणा की रक्षा करने के अपने कर्तव्य को निभाते रहेंगे.

undefined

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराने में 24 घंटे लगे, लेकिन अब देखते हैं कि उनकी सदस्यता बहाल करने में कितने घंटे लगते हैं.

undefined

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में विवादित टिप्पणी को लेकर 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया.

undefined

इधर, न्यायालय से राहत मिलने की खबर मिलते ही कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए. कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया. एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

undefined

शीर्ष अदालत का आदेश आने के तत्काल बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर राहुल गांधी की सत्यस्ता तत्काल बहाल करने का आग्रह किया.

undefined

खरगे ने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि आज खुशी का बड़ा दिन है. यह सिर्फ राहुल गांधी की ही जीत नहीं है. यह संविधान की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, यह वायनाड के लोगों और मतदाताओं की जीत है और भारत की जनता की जीत है. सत्यमेव जयते.

undefined

कांग्रेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा हम फैसले का स्वागत करते हैं. अभी संविधान जिंदा है. न्याय मिल सकता है और यह उम्मीद अभी बाकी है.

undefined

राहुल गांधी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती ही है. मुझे क्या करना है, उसे लेकर मेरे मन में स्पष्टता है. उन्होंने लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola