PM मोदी को दोस्त पुतिन ने खास अंदाज में किया विश, कहा- आपकी समझदारी और विजन कमाल का है

Updated:
विज्ञापन

व्लादिमिर पुतिन के साथ पीएम मोदी (PC : ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi Birthday : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर खास बधाई संदेश भेजा है. पुतिन ने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को रेखांकित किया.

विज्ञापन

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है. भारत में मौजूद रूसी दूतावास ने पुतिन की चिट्ठी साझा की. इसमें पुतिन ने कहा, "देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग आपका बेहद सम्मान करते हैं. भारत और रूस के रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जाने में आपका रोल सबसे अहम रहा है."

विज्ञापन

दिल्ली में हुए स्वागत के लिए जताया शुक्रिया

पुतिन ने पिछले हफ्ते के अपने भारत दौरे को याद करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में मुझे और मेरे डेलिगेशन को जो प्यार और मान-सम्मान मिला, उसके लिए दिल से शुक्रिया. हमारे बीच हुई बातचीत सीधी, ठोस और बहुत काम की रही. आपसे बात करके हमेशा अच्छा लगता है, और इससे एक बार फिर आपकी जबरदस्त सूझबूझ और दूरदर्शिता साबित हुई है."

पुतिन ने आगे कहा कि दोनों देश आगे भी हर जरूरी मसले पर ऐसे ही मिलकर काम करते रहेंगे.

दिल्ली में हुए ब्रिक्स सम्मेलन से रिश्तों को नई धार

हाल ही में नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन से भी भारत और रूस की दोस्ती और पक्की हुई है. पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद दोनों देशों ने साफ कर दिया कि उनकी पटरी बिल्कुल सही बैठ रही है. सम्मेलन के दौरान तेल-गैस की सप्लाई, डॉलर के बजाय अपने रुपए-रूबल में कारोबार करने और नए कारोबारी रास्तों को लेकर बनी सहमति ने दिखा दिया कि दोनों देशों की साझेदारी पर किसी बाहरी दबाव का कोई असर नहीं पड़ने वाला.

ये भी पढ़ें: VIDEO : 'आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा'; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola