ePaper

Punjab Municipal Election 2021 : 100 से अधिक निकायों में मतदान संपन्न, कई वार्डों के बूथों पर झड़प की घटनाएं, जानें अब तक के अपडेट्स

Updated at : 14 Feb 2021 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Punjab Municipal Election 2021 : 100 से अधिक निकायों में मतदान संपन्न, कई वार्डों के बूथों पर झड़प की घटनाएं, जानें अब तक के अपडेट्स

Punjab Municipal Election 2021 Latest Updates पंजाब में रविवार को 100 से अधिक निकायों के लिए मतदान हुआ. इस दौरान कुछ स्थानों पर झड़प की घटनाएं भी सामने आईं. समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि रूपनगर में वार्ड संख्या एक पर विवाद होने के बाद कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसमें सात लोग घायल हो गए.

वहीं, बटाला, राजपुरा, तरन तारन, बठिंडा, गुरदासपुर, सामना, रूपनगर, नाभा, नांगल, मोहाली और फिरोजपुर में भी सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आईं है. अधिकारियों के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला. दोपहर दो बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. हालांकि, मतदान का अंतिम प्रतिशत सामने आना अभी बाकी है.

पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, आम आदमी पार्टी विधायक अमन अरोड़ा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रविवार को मतदान किया. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर सामना, राजपुरा, धुरी, अबोहर और भिखीविंड में मतपेटी लूटने का आरोप लगाया. हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस आरोप का खंडन किया गया है.

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि पट्टी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया. चीमा ने कहा कि रविवार को पंजाब में कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर दी. उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की मांग की. मजीठिया में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह चुनाव जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: पीएम मोदी ने खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों का किया जिक्र, कहा- हमारी सरकार का उन्हें पूरा समर्थन

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola