ePaper

Punjab Election 2022: नवांशहर से बसपा के टिकट पर हुसैनपुर का नामांकन ‘फर्जी'

Updated at : 02 Feb 2022 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Punjab Election 2022: नवांशहर से बसपा के टिकट पर हुसैनपुर का नामांकन ‘फर्जी'

Punjab Election 2022: 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी. अभी पंजाब में कांग्रेस की सरकार है.

विज्ञापन

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच पंजाब बसपा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने दावा किया है कि बरजिंदर सिंह हुसैनपुर ने नवांशहर से अपना नामांकन पार्टी के “फर्जी” टिकट पर दाखिल किया है, जबकि आधिकारिक उम्मीदवार पहले ही पर्चा दाखिल कर चुके हैं.

पाल को कुछ लोगों ने बहका दिया

आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नछत्तर पाल ने कुछ दिन पहले अपना नामांकन दाखिल किया था. हुसैनपुर ने बाद में एक वीडियो संदेश में कहा कि पाल को कुछ लोगों ने बहका दिया था और वह बुधवार को नामांकन वापस लेंगे. उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष सारंगल की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि हुसैनपुर ने बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. इसकी सूचना मिलने के बाद गढ़ी नवांशहर गए और निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की.

Also Read: BJP Candidate List 2022 : लखनऊ कैंट से BJP ने इन्हें बनाया प्रत्याशी, राजराजेश्वर सिंह को भी मिला टिकट
नामांकन को “फर्जी” करार दिया

इसके बाद नछत्तर पाल और शिअद के नवांशहर प्रभारी जरनैल सिंह वाहिद के साथ, गढ़ी ने बसपा से बरजिंदर सिंह हुसैनपुर के नामांकन को “फर्जी” करार दिया और कहा कि नवांशहर से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नछत्तर पाल हैं.

20 फरवरी को मतदान

यहां चर्चा कर दें कि 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी. अभी पंजाब में कांग्रेस की सरकार है. इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है. भाजपा भी पूरे प्रयास में है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के साथ वह सूबे में सरकार बना ले.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola