Punjab: डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की हत्या, खालिस्तानी गैंगेस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Nov 2022 9:43 PM

विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की गोली मारकर हत्या मामले की जिम्मेदारी कनाडा स्थित गैंगेस्टर गोल्डी बरार ने ले ली है. बरार मई में हुई पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है.

विज्ञापन

पंजाब के फरीदकोट में छह अज्ञात हमलावरों ने बृहस्पतिवार को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि प्रदीप सिंह को फरीदकोट के कोटकपूरा स्थित डेयरी की दुकान में सुबह करीब सवा सात बजे गोली मारी गई. इस हमले में प्रदीप के अंगरक्षक और एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया.

गैंगेस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली

खबर है डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की गोली मारकर हत्या मामले की जिम्मेदारी कनाडा स्थित गैंगेस्टर गोल्डी बरार ने ले ली है. बरार मई में हुई पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है.

Also Read: डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम पैरोल पर एक महीने के लिए रिहा, पंजाब चुनाव के समय भी मिली थी छुट्टी

हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज

प्रदीप सिंह की हत्या की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई. सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि मोटरसाइकिल सवार छह हमलावरों में से दो प्रदीप सिंह की दुकान में घुसे और उन पर गोली चलाई. उनके दोनों हमलावरों के दुकान से बाहर आने के बाद बाहर इंतजार कर रहे चार अन्य हमलावरों ने भी गोलियां चलाईं. पुलिस के मुताबिक, प्रदीप सिंह के अंगरक्षक ने भी जवाब में गोलियां चलाईं. इस घटना में कई गोलियां चलीं. वारदात के बाद हमलावर दो मोटरसाइकिल पर सवार हो फरार हो गए जबकि तीसरी मोटरसाइकिल उन्होंने वहीं छोड़ दी. पुलिस ने बाद में कोटकपुरा से करीब 20 किलोमीटर दूर बाजाखाना इलाके से शेष दो मोटरसाइकिल बरामद कीं.

प्रदीप सिंह पर 2015 में लगा था गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति चुराने का आरोप

प्रदीप सिंह पर जून 2015 में बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव से गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति चुराने का आरोप था और इसके अलावा वह उसी साल अक्टूबर में फरीदकोट के बरगढ़ी में सिखों की एक धार्मिक पुस्तक के फटे हुए पन्ने पाए जाने से संबंधित मामले में भी आरोपी थे. फिलहाल वह जमानत पर थे. शिवसेना (टकसाली) के नेता सुधीर सुरी की अमृतसर में चार नवंबर को हत्या किए जाने के कुछ दिन बाद प्रदीप सिंह की हत्या हुई है. दोनों ही मामलों में पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola