पंजाब के सीएम भगवंत मान को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी जान से मारने की धमकी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Jan 2024 11:54 AM

विज्ञापन

Punjab News: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है. जानें मामला

विज्ञापन

Punjab News: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चर्चा अमूमन सुनने को मिलती है. वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस बार उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है.

गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारे की धमकी दी है. यही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी करके पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहता नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेलने का काम किया जा सके. पन्नू ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है.

Also Read: पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता को SC से झटका, परिवार की याचिका खारिज

इससे पहले भी भारत को धमकी दे चुका है पन्नू

आपको बता दें कि इससे पहले वीडियो जारी करके आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी दी थी और कहा था कि वह 13 दिसंबर या उससे पहले कुछ ऐसा करेगा जिससे भारतीय संसद को गहरी चोट पहुंचेगी. उसने अपने वीडियो में कहा था कि भारत ने उसकी हत्या की नाकाम कोशिश की है यह उसी का बदला होगा.

आखिर कौन है आतंकी गुरपतवंत पन्नू

गुरपतवंत पन्नू की बात करें तो वह अमृतसर के खानकोट का रहने वाला है. उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की और इसके बाद वह विदेश चला गया. यहां उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम को हवा दी. पन्नू के परिवार के बारे में जो जानकारी है उसके अनुसार, उसके पिता महिंदर सिंह पंजाब में कृषि विपणन बोर्ड में काम करते थे. खलिस्‍तान समर्थक पर 2019 में भारत आने पर प्रतिबंध लगाने का काम किया था. फिलहाल वह अमेरिका और कनाडा को अपना ठिकाना बनाए हुए है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola