Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में पांच मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल, अमन अरोड़ा को झटका

Updated:
विज्ञापन
Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में पांच मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल, अमन अरोड़ा को झटका

मुख्यमंत्री भगवंत मान अब आवास और शहरी विकास विभाग खुद अपने पास रखेंगे, जो पहले अरोड़ा के पास था. मुख्यमंत्री ने सुनाम से आप विधायक अरोड़ा को रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग भी दिया.

विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर किया है. जिसमें पांच मंत्रियों के विभागों को बदल दिया है. इस फेरबदल में अमन अरोड़ा को बड़ा झटका लगा है, तो कई मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गयी है. अमन अरोड़ा से आवास और शहरी विकास सहित दो महत्वपूर्ण विभाग वापस ले लिये गये.

भगवंत मान खुद रखेंगे आवास और शहरी विकास विभाग

मुख्यमंत्री भगवंत मान अब आवास और शहरी विकास विभाग खुद अपने पास रखेंगे, जो पहले अरोड़ा के पास था. मुख्यमंत्री ने सुनाम से आप विधायक अरोड़ा को रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग भी दिया. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पहले अरोड़ा के पास था, लेकिन उसे अब जौरामाजरा को दिया गया है.

सरकार के एक साल पूरा होने पर भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

परिवहन मंत्री भुल्लर अब खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी संभालेंगे, जो पहले जौरामाजरा के पास था. मुख्यमंत्री मान ने अपने कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल का फैसला तब किया जब बुधवार को उनकी सरकार का एक साल पूरा हो गया.

Also Read: पीएम की सुरक्षा में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं, सीएम भगवंत मान का बयान- गृह मंत्रालय को सौंपेंगे रिपोर्ट

इन मंत्रियों के विभाग बदले गये

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पांच मंत्रियों अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान के विभागों में फेरबदल किया है.

देखें कौन-कौन विभाग किस मंत्री के पास

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विभाग – सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, विजिलेंस, सहकारिता, इंडस्ट्री व कॉमर्स, जेल, विधिक मामले, सिविल एविएशन, हाउसिंग और शहरी विकास

गुरमीत सिंह मीत हेयर के विभाग – जल संसाधन, खनन, साइंस व टेक्नोलोजी पर्यावरण और खेल व युवा मामले.

अमन अरोड़ा के विभाग – न्यू एनर्जी रिसोर्सिज, प्रिंटिंग व स्टेशनरी, ग्रीवेंस रिफार्मस और रोजगार सृजन.

लालजीत भुल्लर के विभाग – परिवहन, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण

चेतन सिंह जौड़ामाजरा – डिफेंस सर्विस वेलफेयर, फ्रीडम फाइटर, बागबानी और सूचना व जनसंपर्क

अनमोल गगन मान के विभाग – पर्यटन और संस्कृति, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन लेबर और अतिथि-सत्कार विभाग.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola