संपत्ति विवाद: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर झगड़े में एक सेवानिवृत्त पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पूर्व सहायक उप निरीक्षक पोन्नन(68) ने अपनी पत्नी सेवानिवृत हेड कांस्टेबल के लीला (72) पर डंडे से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई .

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : संपत्ति को लेकर झगड़े में एक सेवानिवृत्त पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पूर्व सहायक उप निरीक्षक पोन्नन(68) ने अपनी पत्नी सेवानिवृत हेड कांस्टेबल के लीला (72) पर डंडे से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई .

विज्ञापन

पुलिस ने कहा, “हमें स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी और हम एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान पोन्नन ने घर के पीछे स्थित एक पेड़ से फांसी लगा ली.” पुलिस ने बताया कि महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी आमने-सामने बने दो घरों में अलग-अलग रहते थे और उनमें अक्सर संपति को लेकर विवाद होता रहता था.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola