Priyanka Gandhi : वही तेवर-वही अंदाज, फिर लोकसभा में लौटीं 'इंदिरा गांधी'

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Priyanka Gandhi compare with Indira Gandhi

Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ले ली है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना इंदिरा गांधी से की जा रही है.

विज्ञापन

Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ले ली है. वह जब संसद में पहुंचीं तो उनका लुक कुछ अलग ही नजर आया. गोल्डन कलर के बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में वह संसद भवन पहुंचीं. उनका यह लुक वायरल हो रहा है. प्रियंका के इस लुक के बाद उनकी तुलना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरा गांधी से की जा रही है. उनके चलने का स्टाइल हो या फिर लोकसभा में शपथ लेने के दौरान उनके द्वारा चुने गए शब्द, सभी में इंदिरा की झलक लोगों को दिख रही है. लोकसभा में जब वह शपथ लेने पहुंचीं तो उनके हाथ में संविधान की किताब थी.

कांग्रेस नेता प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा का एक इंटरव्यू भी इस दौरान चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की है. जब उनसे सवाल किया गया कि क्या प्रियंका गांधी अगली इंदिरा गांधी हो सकती हैं, क्योंकि वह उनसे मिलती-जुलती हैं? इसका जवाब वाड्रा ने बहुत ही सहजता से दिया. उन्होंने कहा कि भले ही वह इंदिरा गांधी जैसी दिखती हैं, लेकिन प्रियंका अपने समय के राजनीति के अनुसार चल रहीं हैं. तब और अब की राजनीति के बीच में काफी अंतर है.

Read Also : Priyanka Gandhi in Lok Sabha : गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद कलर की साड़ी में संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी , देखें वीडियो

दूसरी इंदिरा गांधी है, कांग्रेस कार्यकर्ता लगाते रहे हैं नारा

यदि आप कांग्रेस की रैलियों और रोड शो पर पैनी नजर रखते होंगे, तो आपने कई बार प्रियंका और इंदिरा गांधी की तुलना वाले नारे सुने होंगे. ऐसा ही एक रोड शो साल 2019 में मई के महीने में दिल्ली में आयोजित किया गया था. 8 मई की दोपहर को भीड़ से भरा हुआ यह इलाका था. प्रियंका गांधी राजनीति में आने के बाद दिल्ली में अपना पहला रोड शो कर रही थीं. वह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए प्रचार कर रही थीं. इस दौरान पहली बार नारा लगा था- प्रियंका नहीं आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola