Thane Runover Case: प्रिया सिंह को कार से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2023 11:17 PM
New Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman during the Winter session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Dec. 14, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI12_14_2023_000128A)
पुलिस के अनुसार एक होटल के निकट 11 दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने की घटना हुई थी. जब प्रिया सिंह अपने प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गयी थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की
महाराष्ट्र: ठाणे रनओवर मामले में पुलिस की एसआईटी ने मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार कर लिया है. अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया.
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने की हुई थी कोशिश
पुलिस के अनुसार घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने की घटना हुई थी. जब प्रिया सिंह अपने प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गयी थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और प्रिया सिंह कार में से अपना सामान लेकर जाने लगी, इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. मालूम हो अश्वजीत गायकवाड़ महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे हैं.
Thane runover case | Thane Police's SIT arrests the main accused Ashwajit Gaikwad and his two associates Romil Patil and Sagar Shedge. The vehicle used in the crime was also seized: Thane Police pic.twitter.com/kghYIEztQx
— ANI (@ANI) December 17, 2023
प्रिया सिंह मामले की जांच कर रही है एसआईटी
महाराष्ट्र के ठाणे में प्रेमिका प्रिया सिंह को कुचलने की कोशिश की जांच के लिये एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुचले जाने की इस कोशिश में युवती घायल हो गयी है, जिसका इलाज जारी है. ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसे दो साथियों के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), एवं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) समेत विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Also Read: महाराष्ट्र: हिट एंड रन केस की जांच के लिए SIT गठित, सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे पर लगा है कार से कुचलने का आरोपइंस्टाग्राम पर प्रिया सिंह ने अपना दर्द बयां किया
पीड़ित प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना दर्द बयां किया. उसने बताया कि उसका दाहिना पैर टूट गया है और सर्जरी के बाद उसके पैर में रॉड लगानी पड़ी है. प्रिया ने बताया कि उसे करीब 3 से 4 महीने बिस्तर पर रहना होगा. जोट की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया. प्रिया ने बताया, उसके बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ ने उन्हें थप्पड़ मारा, गर्दन दबाने की कोशिश की. प्रिया ने बताया, मैंने उसे दूर धकेलने की कोशिश की, तो उसने मेरा हाथ काटा, मुझे पीटा, मेरे बाल खींचे. उसके दोस्त ने अचानक मुझे जमीन पर धकेल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










