Special Story: राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के बाद सबसे ज्यादा मूल्य इन राज्यों के विधायकों के वोट का

Prabhat Khabar Special Story: भारत के राष्ट्रपति के चुनाव का ऐलान हो चुका है. द्रौपदी मुर्मू सत्ता पक्ष की उम्मीदवार हैं, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष के. दोनों उम्मीदवार राज्यों में घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं. आइए, वोटों के जरिये जानें कि कौन-सा राज्य कितना महत्वपूर्ण है.
Prabhat Khabar Special Story: राष्ट्रपति चुनाव में उत्तर प्रदेश के विधायकों के मत का मूल्य सबसे ज्यादा है. इसके बाद तमिलनाडु और झारखंड का नंबर आता है. इन दोनों राज्यों के विधायकों के वोट का मूल्य 176 है. बिहार के विधायकों के वोट का मूल्य 173 है. प्रथम नागरिक के चयन के लिए जरूरी वोट मूल्य का न्यूनतम मान सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र, मेघालय, और मणिपुर का है. इन राज्यों के विधायकों के वोट का मूल्य क्रमश: 7, 8, 8, 9, 16, 17 और 18 है. आज हम आपको बताते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में किस राज्य के विधायक के वोट का कितना मूल्य है.
1971 की जनगणना के आधार पर ही होता है राष्ट्रपति चुनाव
भारत में राष्ट्रपति चुनाव 1971 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर होते हैं. राज्य की जनसंख्या को वहां के विधायकों की संख्या से भाग दिया जाता है. इसका जो भागफल होता है, वही एक विधायक के वोट का मूल्य होता है. इस आधार पर उत्तर प्रदेश के विधायक के वोट का मूल्य सबसे ज्यादा 208 होता है. उत्तर प्रदेश के 403 विधायकों का कुल मत 83,824 (208×403) हो जाता है.
Also Read: राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को और 21 जुलाई को देश को मिलेंगे नए राष्ट्रपति
अरुणाचल के एक विधायक के वोट का मूल्य 8
आंध्रप्रदेश के 175 विधायकों के वोट का कुल मूल्य 27,825 है, जबकि अरुणाचल प्रदेश के 60 विधायकों के वोट का मूल्य 480 (60×8) है. असम में 126 विधायक हैं. इनमें से एक विधायक के वोट का मूल्य 116 है. राष्ट्रपति चुनाव में असम के विधायकों का कुल मूल्य 14,616 है.
बिहार में हैं 243 विधायक
बिहार में 243 विधायक हैं. एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है. 243 विधायकों के वोट का कुल मूल्य 42,039 है. छत्तीसगढ़ में 90 विधायक हैं. एक विधायक के वोट का मूल्य 129 है. इन विधायकों का कुल मत 11,610 हो जाता है. गोवा के विधायकों के वोट का मूल्य 800 है, क्योंकि यहां के एक विधायक का वोट का मूल्य 20 है और यहां 40 विधायक हैं.
| राष्ट्रपति चुनाव 2022 | |||||
|---|---|---|---|---|---|
| राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम | विधानसभा सीटों की संख्या | विधानसभा सदस्य के मत का मूल्य | राज्य के मतों का कुल मूल्य | ||
| आंध्रप्रदेश | 175 | 159 | “27 | 825″ | |
| अरुणाचल प्रदेश | 60 | 8 | 480 | ||
| असम | 126 | 116 | “14 | 616″ | |
| बिहार | 243 | 173 | “42 | 039″ | |
| छत्तीसगढ़ | 90 | 129 | “11 | 610″ | |
| गोवा | 40 | 20 | 800 | ||
| गुजरात | 182 | 147 | “26 | 754″ | |
| हरियाणा | 90 | 112 | “10 | 080″ | |
| हिमाचल प्रदेश | 68 | 51 | “3 | 468″ | |
| झारखंड | 81 | 176 | “14 | 256″ | |
| कर्नाटक | 224 | 131 | “29 | 344″ | |
| केरल | 140 | 152 | “21 | 280″ | |
| मध्यप्रदेश | 230 | 131 | “30 | 130″ | |
| महाराष्ट्र | 288 | 175 | “50 | 400″ | |
| मणिपुर | 60 | 18 | “1 | 080″ | |
| मेघालय | 60 | 17 | “1 | 020″ | |
| मिजोरम | 40 | 8 | 320 | ||
| नगालैंड | 60 | 9 | 540 | ||
| ओड़िशा | 147 | 149 | “21 | 903″ | |
| पंजाब | 117 | 116 | “13 | 572″ | |
| राजस्थान | 200 | 129 | “25 | 800″ | |
| सिक्किम | 32 | 7 | 224 | ||
| तमिलनाडु | 234 | 176 | “41 | 184″ | |
| तेलंगाना | 119 | 132 | “15 | 708″ | |
| त्रिपुरा | 60 | 26 | “1 | 560″ | |
| उत्तराखंड | 70 | 64 | “4 | 480″ | |
| उत्तर प्रदेश | 403 | 208 | “83 | 824″ | |
| पश्चिम बंगाल | 294 | 151 | “44 | 394″ | |
| राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली | 70 | 58 | “4 | 060″ | |
| पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र | 30 | 16 | 480 | ||
| कुल | 4033 | “5 | 43 | 231″ |
हरियाणा के एक विधायक के वोट का मूल्य 112
गुजरात में कुल 182 विधायक हैं. यहां के एक विधायक के वोट का मूल्य 147 है. इस तरह कुल मत 26,754 हो जाते हैं. 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में एक विधायक के वोट का मूल्य 112 है. कुल मत 10,080 है. हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं. एक विधायक के वोट का मूल्य 51 है. सभी विधायकों के वोट का मूल्य 3,468 है.
Also Read: Presidential Election 2022: 16वें राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, 18 जुलाई को होगा मतदान
कई बड़े राज्यों से ज्यादा है झारखंड के विधायक के वोट का मूल्य
झारखंड के 81 विधायकों के मत का कुल मूल्य 14,256 है, क्योंकि यहां एक विधायक के वोट का मूल्य 176 है. 224 विधायकों वाले कर्नाटक के एक विधायक के वोट का मूल्य 131 है और इस तरह यहां के विधायकों के वोट का कुल मूल्य 29,344 हो जाता है. अब बात केरल की करते हैं. केरल की 140 सीट वाली विधानसभा के एक सदस्य के मत का मूल्य 152 है. इस तरह सभी विधायकों के वोट का मूल्य 21,280 हो गया है.
मध्यप्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य 131
मध्यप्रदेश की बात करें, तो यहां कुल 230 विधायक चुने जाते हैं. एक विधायक के वोट का मूल्य 131 होता है. 131 को 230 से गुणा करते हैं, तो 30,130 हो जाता है. यही इन विधायकों के वोट का मूल्य होता है. महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा के एक सदस्य के वोट का मूल्य 175 है. यहां कुल मतों का मूल्य 50,400 है.
मणिपुर के विधायक के वोट का मूल्य सिर्फ 18
अब कुछ छोटे राज्यों की बात करते हैं. 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर के एक विधायक के वोट का मूल्य 18 है. इस तरह मणिपुर के सभी विधायकों के वोट का मूल्य 1,080 है. इतनी ही सीटों वाले मेघालय के एक विधायक के वोट का मूल्य 17 है. कुल मतों का मूल्य 1,020 है. 40 सीटों वाले मिजोरम राज्य के विधायक का वोट मूल्य 8 है, जबकि सभी विधायकों के वोट का मूल्य 320 हो गया. नगालैंड में 60 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 9 है. कुल वोट 540 हैं.
Also Read: राष्ट्रपति चुनाव के लिए 13 जुलाई को पटना आयेगा बैलेट पेपर, राजद विधायक अनंत सिंह के वोट को लेकर संशय
ओड़िशा में 147 विधायकों के वोट का मूल्य 21,903
ओड़िशा में कुल 147 विधानसभा हैं. एक विधानसभा के सदस्य के वोट का मूल्य 149 है, जिसे विधायकों की संख्या से गुणा करें, तो 21,903 हो जाता है. अब बात पंजाब की. पंजाब में 117 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 116 है. कुल वोट की बात करें, तो यह 13,572 हो जाता है.
राजस्थान के 200 विधायक करते हैं मतदान
राजस्थान में कुल 200 विधायक हैं. एक विधायक के वोट का मूल्य 129 है. राजस्थान का कुल मत 25,800 है. सिक्किम के 32 विधायकों में प्रत्येक के वोट का मूल्य 7 है. यहां के सभी विधायकों के वोट का मूल्य 224 बैठता है. तमिलनाडु के 234 सदस्यीय विधानसभा के प्रत्येक सदस्य के वोट का मूल्य 176 है. इस तरह राज्य के सभी विधायकों के वोट का मूल्य 41,184 हो जाता है.
तेलंगाना के 119 विधायकों के वोट का मूल्य 15,708
तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 सदस्य हैं. एक-एक विधायक के वोट का मूल्य 132 है. सभी विधायकों के वोट का कुल मूल्य 15,708 है. त्रिपुरा के 60 विधायकों में से प्रत्येक के वोट का मूल्य 26 है. सभी विधायकों के मतों का कुल मूल्य 1,560 है. उत्तराखंड में 60 विधायक हैं. एक विधायक के वोट का मूल्य 64 है. सभी विधायकों के मतों का कुल मूल्य 4,480 है.
पश्चिम बंगाल में एक विधायक के वोट का मूल्य 151
पश्चिम बंगाल में 294 विधायक चुने जाते हैं. इनमें से प्रत्येक के वोट का मूल्य 151 होता है. इस तरह पश्चिम बंगाल के 294 विधायकों के मतों का कुल मूल्य 44,394 है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 70 विधायक हैं. एक-एक विधायक के वोट का मूल्य 58 है. इस तरह दिल्ली से राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4,060 वोट पड़ते हैं. पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र से 30 विधायक चुने जाते हैं. इनके वोट का कुल मूल्य 480 है, क्योंकि प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य 16 है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




