ePaper

Presidential Election 2022: 16वें राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, 18 जुलाई को होगा मतदान

Updated at : 15 Jun 2022 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Presidential Election 2022: 16वें राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, 18 जुलाई को होगा मतदान

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को निर्धारित है, जबकि मतगणना के लिए 21 जुलाई की तारीख तय है.

विज्ञापन

Presidential Election 2022: भारत के नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी. अब कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेगा. राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को निर्धारित है, जबकि मतगणना के लिए 21 जुलाई की तारीख तय है. नामांकन की प्रक्रिया उस दिन शुरू हुई है, जब विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर दिल्ली में एक बैठक बुलाई है.

29 जून तक नामांकन भर सकेंगे उम्‍मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव के उम्‍मीदवार 29 जून तक नामांकन भर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जुलाई है. राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्‍त हो रहा है. राष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्‍व प्रणाली से गुप्‍त मतदान के जरिए होता है.

संसद भवन और राज्‍य विधानसभाओं में होगा मतदान

राष्‍ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मं‍डल से होता है. जिसमें लोकसभा, राज्‍यसभा और राज्‍य विधानसभाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होते हैं. इनमें दिल्‍ली और पुडुचेरी की विधानसभा भी शामिल हैं. राज्यसभा और लोकसभा या राज्य विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र नहीं हैं, इसलिए, वे चुनाव में भाग लेने के हकदार नहीं होते. इसी तरह, विधान परिषदों के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाता नहीं होते हैं. मतदान संसद भवन और राज्‍य विधानसभाओं में होगा, जबकि मतों की गिनती दिल्ली में होगी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola