राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी Droupadi Murmu ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी के साथ ये रहे मौजूद

New Delhi: NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu arrives at Parliament House ahead of filing her nomination papers, in New Delhi, Friday, June 24, 2022. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI06_24_2022_000030B)
NDA Presidential Candidate: एनडीए नेताओं के अलावा, वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी और बीजू जनता दल के नेता सस्मित पात्रा भी मूर्मू के नामांकन का समर्थन करने के लिए संसद में मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पहले प्रस्तावक बने.
Presidential Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए जब वह नामांकन दाखिल करने के लिए संसद पहुंचीं तो उनके साथ सत्तारूढ़ भाजपा तथा एनडीए के कई नेता उनके आवेदन का समर्थन करने के लिए संसद में मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने. राष्ट्रपति पद के लिए उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा.
#WATCH दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं। pic.twitter.com/njqllAxtiX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के लिए भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सेट तैयार किये. प्रधानमंत्री के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और गुजरात के भूपेंद्र पटेल सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की लगभग सभी महिला तथा आदिवासी सांसद और विधायक भी ने भी हस्ताक्षर किया.

एनडीए नेताओं के अलावा, वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी और बीजू जनता दल के नेता सस्मित पात्रा भी मूर्मू के नामांकन का समर्थन करने के लिए संसद में मौजूद थे. अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और जद (यू) के राजीव रंजन सिंह पहले ही संसद पहुंच चुके थे. नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया. राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए. चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी.
Also Read: Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से की बात, मांगा समर्थनदिल्ली पहुंचते ही मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है. जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है.

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, सांसद समीर उरांव, सुनील सिंह, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं. श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगी.
Also Read: राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद बने प्रस्तावक,ललन सिंह पहुंचे दिल्ली5,26,420 राजग के कुल मत
5,39,420 जीत के लिए जरूरी
-बीजद के पास हैं 31,000 मत राजग के साथ आने पर कुल मत होंगे 5,57,420 (यानी बहुमत से 18,000 ज्यादा मत हो जायेंगे)
-अगर वाइएसआर कांग्रेस साथ आती है, तो उसके भी 43000 मत होंगे उनके साथ
-मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन करेगा मुर्मू का समर्थन, 46 विधायक हैं एमडीए में
-जदयू के सात और रालोजपा के चार सांसद बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




