President Election Result 2022 : निर्वाचन आयोग आज द्रौपदी मुर्मू को चुनाव का प्रमाण पत्र जारी करेगा

New Delhi: Returning Officer of Presidential Elections, Rajya Sabha Secretary General PC Modi handed over the certificate of victory to the newly elected President Droupadi Murmu. (PTI Photo)(PTI07_22_2022_000001B)
President Election Result 2022 : रामनाथ कोविंद के बाद देश का 15वां राष्ट्रपति बनने के लिए मुर्मू (64) को निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की एक दिन की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त हुए और सिन्हा के खिलाफ उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की.
President Election Result 2022 Updates: देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू के देश का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी. निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शुक्रवार को यानी आज ‘चुनाव का प्रमाण पत्र’ जारी करेगा. मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुई हैं. निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग को परिणाम सौंपने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है. इस पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के हस्ताक्षर होंगे. इसके बाद प्रमाण पत्र केंद्रीय गृह सचिव को भेजा जाएगा, जो इसे भारत के 15वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पढ़ेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में होने की संभावना है. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर एकतरफा मुकाबले में भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया. रामनाथ कोविंद के बाद देश का 15वां राष्ट्रपति बनने के लिए मुर्मू (64) को निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की एक दिन की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त हुए और सिन्हा के खिलाफ उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की. निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने 10 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना प्रक्रिया के खत्म होने के बाद मुर्मू को विजेता घोषित किया और कहा कि उन्हें सिन्हा के 3,80,177 वोट के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की पहली राष्ट्रपति होंगी। वह प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं.
Also Read: द्रौपदी मुर्मू की जीत में विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बड़ी भूमिका, जानें झारखंड-छत्तीसगढ़ का हाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत को ऐतिहासिक और स्वर्णिम करार दिया तथा उनकी सामान्य पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए उम्मीद जताई कि उनका कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुर्मू से मुलाकात भी की और उन्हें जीत की बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




