ePaper

द्रौपदी मुर्मू की जीत में विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बड़ी भूमिका, जानें झारखंड-छत्तीसगढ़ का हाल

Updated at : 22 Jul 2022 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू की जीत में विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बड़ी भूमिका, जानें झारखंड-छत्तीसगढ़ का हाल

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi with NDA Presidential candidate Droupadi Murmu, who is set to be the first tribal woman President of India, in New Delhi, Thursday, July 21, 2022. (PIB/PTI Photo)(PTI07_21_2022_000432B)

President Election Result 2022 Updates: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कुल 6,76,803 मतों के साथ जीत दर्ज की. कई विधायकों ने अपने दलों के रुख के विपरीत जाकर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया.

विज्ञापन

President Election Result 2022 Updates: देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू के देश का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी. इस बीच खबर आ रही है कि विभिन्न राज्यों के कई विधायकों ने अपने दलों के रुख के विपरीत जाकर राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया और उन्हें विपक्षी खेमे के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को पराजित करने में मदद की.

क्रॉस वोटिंग ने किया खेल

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि 125 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. मतगणना में भी सामने आया है कि मुर्मू को 17 सांसदों की क्रॉस वोटिंग का लाभ मिला. असम, झारखंड और मध्यप्रदेश के विपक्षी दलों के विधायकों की अच्छी खासी संख्या ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. माना जा रहा है कि असम के 22 और मध्य प्रदेश के 20 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. बिहार और छत्तीसगढ़ के छह-छह, गोवा के चार और गुजरात के 10 विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की होगी.

Also Read: Who Is Draupadi Murmu: कौन हैं द्रौपदी मुर्मू? 25 जुलाई को बनेंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति
सोनिया और राहुल ने मुर्मू को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी. सोनिया ने एक बयान में कहा कि मैं निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनायें देती हूं. मैं उनसे जल्द ही मुलाकात करने की उत्सुक हूं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं..आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित किया है, और वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी.

द्रौपदी मुर्मू ने 64 फीसदी से अधिक मतों से राष्ट्रपति चुनाव जीता

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कुल 6,76,803 मतों के साथ जीत दर्ज की. उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले. चौथे चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने मुर्मू के 64.03 फीसदी मतों के साथ चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की. सिन्हा को कुल वैध मतों के 36 फीसदी वोट मिले. मुर्मू को 540 सांसदों सहित कुल 2824 मतदाताओं के वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सिन्हा को 208 सांसदों सहित 1,877 मतदाताओं के वोट मिले.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर मुर्मू को बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की “प्रभावशाली” जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी विजय भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन