Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर भारत में गरज के साथ होगी प्री-मानसून की बौछारें, इन राज्यों में झमाझम बारिश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2025 3:14 PM
Pre Monsoon Rain Alert
Pre Monsoon Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. स्काईमेट वेदर ने कुछ राज्यों में प्री मानसून बारिश की संभावना जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक 9 अप्रैल से पंजाब और हरियाणा के सीमाई इलाकों में मौसम में बदलाव दिखने लगेगा. 10 अप्रैल को यह बदलाव का दायरा बढ़कर पश्चिम और उत्तर राजस्थान तक पहुंच सकता है. 11 अप्रैल को इसका असर अपने चरम पर होगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को एक साथ कवर करेगा.
Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत कई और राज्य तप रहे हैं. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी और तापमान में लगातार इजाफा प्री-मानसून एक्टिविटी की ओर इशारा कर रही है. देशभर में मौसमी सिस्टम में बदलाव दिख रहा है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर एक्टिव है. उत्तर पंजाब और राजस्थान के सीमाई इलाकों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से 9 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभावना है.
मौसम में होगा बड़ा बदलाव
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 9 अप्रैल से पंजाब और हरियाणा के सीमाई इलाकों में मौसम में बदलाव दिखने लगेगा. 10 अप्रैल को यह बदलाव का दायरा बढ़कर पश्चिम और उत्तर राजस्थान तक पहुंच सकता है. 11 अप्रैल को इसका असर अपने चरम पर होगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को एक साथ कवर करेगा. 12 अप्रैल को यह सिस्टम पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से निकल जाएगा लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी.
इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
11 और 12 अप्रैल को पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है. हरियाणा के अंबाला, हिसार, रोहतक, सिरसा, करनाल समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर के कई इलाकों में 11 अप्रैल की शाम और रात को ओलावृष्टि की संभावना है.
मानसून से पहले पड़ने लगी है भीषण गर्मी
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. तेज धूम और झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत कई इलाकों में लू का प्रकोप है. राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तीव्र लू की स्थिति बनी हुई है. हरियाणा के रोहतक, हिसार, सिरसा और नारनौल जैसे स्थानों पर दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी पारा 38 से 39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया.
दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को इस मौसम की सबसे गर्म रात दर्ज की गई. वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. वहीं आईएमडी ने भीषण गर्मी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










